बिलासपुर : पर्यटन मण्डल के रिसॉर्ट में कक्ष बुकिंग पर आकर्षक छूट

Updated on 30-03-2023 08:54 PM

छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा बोर्ड के इकाईयों के कक्ष आरक्षण दर में रियायत देने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार सप्ताह के कार्य दिवसों (सोमवार से गुरूवार) तक आरक्षण की दरों पर 35 प्रतिशत छूट प्रदाय की जाएगी। साथ ही बोर्ड के 15 आवासीय सुविधायुक्त इकाइयों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

          छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री प्रमील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षाकाल अवधि (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) में बोर्ड के हरेली ईको रिसॉर्ट मोहदा, बारनवापारा एवं सोनभद्र टूरिस्ट रिसॉर्ट, आमाडोब तथा ग्रीष्मकाल अवधि (1 अप्रैल से 30 जून तक) में दण्डामी लग्जरी रिसॉर्ट चित्रकोट, एस.टी.एफ. कैम्प रिसॉर्ट चित्रकोट, धनकुल एथनिक रिसॉर्ट कोण्डागांव, हिल मैना हाईवे ट्रीट नथियानवागांव, कांकेर, बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधादादर, जिला-कबीरधाम, ईको हिल रिसॉर्ट कबीरचबूतरा गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कुरदर हिल ईको रिसॉर्ट बिलासपुर, सतरेंगा बोट क्लब रिसॉर्ट कोरबा, वे साईट एमीनिटी महेशपुर, शैला टूरिस्ट रिसॉर्ट मैनपाट, सरगुजा, करमा एथनिक रिसॉर्ट, मैनपाट, जिला-सरगुजा, सोनतराई मोटल सीतापुर, जिला-सरगुजा, कोईनार हाईवे ट्रीट कुनकुरी जशपुर, सरना एथनिक रिसॉर्ट बालाछापर जशपुर, होटल सिरपुर जिला-महासमुंद ईकाईयों में कक्ष आरक्षण पर छूट प्रदाय की जाएगी। उक्त अवधि में पूर्व में किये गए कक्ष आरक्षण की अंतर राशि चेकआउट के समय वापस की जाएगी अथवा खान-पान देयक से समायोजित किया जाएगा। उक्त सभी रिसॉर्ट में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र, राघवेंद्र भवन कंपनी गार्डन के पास, सदर बाजार में भी बुकिंग किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7974048816 पर भी संपर्क कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.