कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बेरोजगारी भत्ता योजना और छत्तीसगढ़ सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण-2023 की घोषणा की गई है, जो 01 अप्रैल से शुरू होगी। कलेक्टर ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त कार्यों के लिए पर्याप्त मानव संसाधन के साथ सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण के लिए ऐसे प्रगणकों का चयन करें, जो इस कार्य को जिम्मेदारीपूर्वक कर सके और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दें। इस सर्वेक्षण में शासन की योजनाओं के फीडबैक के साथ आवास एवं शौचालय की जानकारी प्रमुखता से ली जाएगी। जिसके कच्चे मकान होंगे, उन्हें पक्का आवास बनाकर दिया जाएगा और जहां शौचालय नहीं हैं, वहां शौचालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी जरूरतमंद हितग्राही छूटने न पाए। कलेक्टर ने जिले में रीपा के अंतर्गत हो रहे कार्यों, गौठान शेड निर्माण कार्य, नियमितीकरण, सुपोषण योजना, वन अधिकार पट्टे, स्कूलों में हो रहे मरम्मत कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड पर्याप्त संख्या में नहीं बनने पर नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्रत्येक ब्लाक में एक गांव का चयन कर आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की जानकारी देते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…