बिलासपुर को स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में दूसरा स्थान - राष्ट्रपति द्वारा किया गया सम्मानित

Updated on 18-07-2025 12:17 PM

बिलासपुर। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में आज बिलासपुर शहर को भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह सम्मान महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदान किया गया, जो पूरे शहरवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

बिलासपुर की यह उपलब्धि केवल नगर प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह रैंकिंग शहरवासियों की जागरूकता, सफाई मित्रों की निष्ठा और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

इस अवसर पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा - "बिलासपुर की यह उपलब्धि केवल नगर पालिका या जनप्रतिनिधियों की नहीं है, बल्कि यह हर उस नागरिक की जीत है, जिसने अपने हिस्से की जिम्मेदारी समझते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान दिया। हमारे सफाई मित्रों ने जो अथक परिश्रम किया है, वह इस उपलब्धि की रीढ़ हैं। यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करें।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार एक पड़ाव भर है, हमारी मंज़िल है बिलासपुर को देश का सबसे स्वच्छ, सबसे सुंदर और सबसे नागरिक-मित्र शहर बनाना। स्वच्छता अब केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनमानस की सोच और जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है।

बिलासपुर की यह उपलब्धि आने वाले समय में स्वच्छता और स्मार्ट सिटी की दिशा में नए मानक स्थापित करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.