बिलासपुर में दो दिन में दो इंच वर्षा, अब खिली धूप

Updated on 29-09-2024 12:12 PM

बिलासपुर । मौसम का नजारा अब बदलेगा। वर्षाऋतु की विदाई होगी। राज्य में 10 अक्टूबर तक डेडलाइन माना गया है। बिलासपुर में चार दिनों से आसमान में काले घने बादलों का डेरा था। प्रतिदिन बारिश हो रही थी। 26 और 27 सितंबर को तेज बारिश दर्ज की गई। दो दिनों में दो इंच बारिश रिकार्ड किया गया है।

मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि बारिश की गतिविधियों में अब धीरे-धीरे कमी आएगी। शहर व आसपास ग्रामीण अंचल में दो दिनों से झमाझम बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली। आमजन ने इस शानदार मौसम का आनंद उठाया। घर के आंगन और छतो में कपड़े सूखते हुए नजर आए। स्कूल के खेल मैदान में बच्चे खेलते हुए नजर आए। बाजार में भी अच्छी चहल पहल रही। मौसम खुले होने के कारण कई प्रमुख स्थानों में दुर्गा पंडाल निर्माण में भी तेजी दिखी। दिनभर मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पश्चिम विहार तक 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा असर अंचल में नहीं दिख रहा जिससे की बारिश हो। कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।


बिलासपुर में पांच दिनों में हुई बारिश

तिथि बारिश (मिलीमीटर)

28 सितंबर 00

27 सितंबर 26.5

26सितंबर 24.5

25 सितंबर 8.5

24 सितंबर 3.5

अब तक जहां 1000 मिमी बारिश दर्ज

तहसील बारिश

बिलासपुर 1138.5

कोटा 1165.6

सीपत 1063.2

बेलगहना 1182.5

रतनपुर 1068.8



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.