बिलासपुर, रायगढ़ व रेलवे ने जीत के साथ खोला खाता

Updated on 03-10-2024 01:10 PM
बिलासपुर ।  पांचवी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हाकी चैंपियनशिप का बुधवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथों विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। हालांकि मैच की शुरुआत सुबह सात से प्रारंभ हो गई थी।

प्रतियोगिता का पहला मैच पुरुष वर्ग में बेमेतरा व रायगढ़ के बीच खेला गया। इसमें रायगढ़ ने बेमेतरा को 7-1 गोल से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में कोरबा व जांजगीर की टीम आमने- सामने थी। यह मैच जांजगीर के पक्ष में रहा। उन्होंने कोरबा को 12-0 गोल से हराया। तीसरे मैच में दक्षिण पूर्व मय रेलवे की टीम ने जशपुर को 8-0 गोल से पराजित किया। चौथा मैच सरगुजा विरुद्ध कबीरधाम के बीच खेला गया। जिसने कबीरधाम ने 6-1 से शानदार विजय दर्ज की। पांचवा मैच रायपुर व दंतेवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें रायपुर ने एकतरफा मुकाबले में 17-2 से दंतेवाड़ा को रौंद दिया।

पुरुष वर्ग के बाद महिलाओं का मुकाबला प्रारंभ हुआ। पहला मैच जांजगीर विरुद्ध कोरबा के बीच खेला गया। जिसमें कोरबा की टीम ने दो के मुकाबले तीन गोल से जीत दर्ज की और अंतिम मैच पुरुष वर्ग में महासमुंद विरुद्ध बिलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने 6-0 से जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन धनीराम यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन रोहित वाजपेई ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,राजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीसीएम एससीआर रेलवे बिलासपुर के नवीन सिंह, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए एक्का, फिरोज अंसारी, अध्यक्ष हाकी छत्तीसगढ़ डा. मनीष श्रीवास्तव महासचिव हाकी छत्तीसगढ़ इंसान अली, रवि पारेख , मंजुला विश्वास, रेखा गुला, पूर्णिमा पिल्ले, सोनू सिंह, सुल्तान , अमिताभ मानिकपुरी, शेख मोइनुद्दीन, ईखलाख अली विशेष रूप से उपस्थित रहें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.