बिलासपुर: मरीजों की सुविधाओं का रखें पूरा ध्यान

Updated on 15-03-2023 11:36 PM

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को  मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरूष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र, एचडीयू वार्ड, आई वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, सर्जरी वार्ड, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी पूछा। मरीजों से इलाज एवं दवाईयां आदि की समुचित उपलब्धता के साथ-साथ शौचालयों की सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने ओपीडी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलने वाले इलाज की जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आभा ऐप के माध्यम से ओपीडी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने पर अनावश्यक लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है। एचडीयू वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से बच्चांे की बीमारी और उन्हें उपलब्ध कराये जा रहे इलाज के संबंध में चर्चा की। वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स से बच्चों के बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। परिजनों से बच्चों के टेस्ट, दवाई और भोजन के बारे में पूछा। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि 15 बच्चों की क्षमता वाले इस पोषण पुनर्वास केंद्र में फिलहाल 7 बच्चों की देखभाल की जा रही है। कलेक्टर ने मीनू के हिसाब से बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी परिजनों से ली। उन्होंने बच्चों के लिए प्ले एरिया में खिलौने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की बेहतर देखभाल और वातावरण उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान पीडब्ल्यूडी और अन्य निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को जिला अस्पताल में निर्माण संबंधी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, रेडक्रास के जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.