पाकिस्तानी अधिकारियों की सलाह के बिना बिलावल ने की थी पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी

Updated on 24-12-2022 04:28 PM
इस्लामाबाद : कुछ दिनों पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के 'आतंक प्रेम' को बेनकाब किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान के बौखलाए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने गुजरात दंगों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान की न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी निंदा हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के एक पत्रकार का कहना है कि विदेश मंत्रालय ने बिलावल को इस तरह की बयानबाजी की सलाह नहीं दी थी। बिलावल के बयान से नाराज कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ट्विटर पर उनसे विदेशी दौरों के खर्च का हिसाब मांगने लगे।
अपने टीवी प्रोग्राम में पाकिस्तानी पत्रकार कामरान यूसुफ ने कहा, 'क्या बिलावल भुट्टो को यह बयान देना चाहिए था? पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित के लिए भी यह बयान हैरान कर देने वाला था। सवाल यह है कि बतौर विदेश मंत्री क्या बिलावल को इस तरह के शब्दों का चयन करना चाहिए था या वह बेहतर तरीके से भी जयशंकर के सवालों का जवाब दे सकते थे। अब्दुल बासित का भी मानना है कि यह उचित नहीं था। कम से कम विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री जैसे अहम पदों पर बैठे लोगों को इस तरह के निजी हमले नहीं करने चाहिए।'

पाक विदेश मंत्रालय भी बयान से सहमत नहीं

कामरान यूसुफ ने आगे बताया, 'मैंने विदेश मंत्रालय से यह जानने की कोशिश की कि वे इस बयान को किस तरह देखते हैं। उनके विचार भी अब्दुल बासित से मिलते-जुलते थे। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने भी इस तरह के बयान सलाह नहीं दी थी। यह बयान किसी और के कहने पर, गुस्से में या तात्कालिक प्रतिक्रिया हो सकती है।' पाकिस्तान में कुछ लोगों ने बिलावल के बयान का समर्थन किया था तो वहीं कुछ इसके खिलाफ थे। इसी बहाने लोगों ने भुट्टो के विदेशी दौरे पर हुए खर्च को लेकर भी सवाल उठाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.