बिल गेट्स का जन्मदिन आज, जानिए कैसे बने इतने अमीर, एक कदम से बदल गई जिंदगी

Updated on 28-10-2023 03:06 PM
नई दिल्ली: जब भी दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की बात होती है बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम जरूर आता है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो बिल गेट्स का नाम न जानता हो। आज यानी 28 अक्टूबर को बिल गेट्स का 68वां जन्मदिन है। 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन में जन्मे बिल ने वर्ष 1975 में पाल एलन के साथ मिलकर साफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। बिल गेट्स दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। Forbes की रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक बिल गेट्स की नेटवर्थ 108.6 बिलियन डॉलर की है। बिल गेट्स (Bill Gates) का मानना है कि अगर आप गरीब पैदा हुए तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीबी में ही मर गए तो यह आप की ही गलती है। बिल गेट्स (Bill Gates) के मुताबिक, जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए कभी-कभी आपको रिस्क लेनी पड़ती है।

वकील बनाना चाहते थे पिता


बिल गेट्स के पिता वकील थे और उनका परिवार चाहता था कि बिल गेट्स भी वकील बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिल गेट्स (Bill Gates) का मानना है कि अपने डर का सामना करें और हमेशा सकारात्मक सोच वाले लोगों के आसपास रहें। हमेशा पॉजिटिव सोच रखें और नेगेटिव बातें न करें। बिल गेट्स (Bill Gates) के मुताबिक, अगर आपको अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना है तो रिस्क लेना जरूरी है। रिस्क जितना बड़ा होता है, सफलता भी उतनी ही ज्यादा मिलती है।

कॉलेज ड्रॉपआउट हैं बिल गेट्स


13 साल की उम्र में ही बिल गेट्स ने अपना पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखा था। बिल गेट्स कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने 1975 में अपने कारोबार आगे बढ़ाने के लिए हार्वर्ड छोड़ दिया था। साल 1975 में ही सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की गई थी। हालांकि कॉलेज ड्रॉप करने और माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करना ही बिल गेट्स की जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट रहा। इसने बिल गेट्स को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

मुश्किल काम आसानी से कराना


गेट्स ने मुश्किल काम को जल्दी कराने का एक आसान तरीका निकाला है। वह ऐसे काम के लिए हमेशा आलसी आदमी को चुनते हैं। वह मुश्किल काम को भी आसानी से करने के रास्ते तलाश लेते हैं। वहीं बिल गेट्स (Bill Gates) सक्सेस को एक बेकार शिक्षक मानते हैं, उनके मुताबिक, इससे आदमी सीखना बंद कर देता है।

पत्नी मिलिंडा से हुए अलग


माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स दो वर्ष पहले अलग हो चुके हैं। दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की थी। बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स एक बेटा और दो बेटियों के माता पिता है। बिल गेट्स ने साल 2017 में कहा था कि उनके प्रत्येक बच्चे को पैतृक संपत्ति से केवल 10 मिलियन डॉलर करीब 73 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यानी तीनों बच्चों को कुल 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति दी जाएगी। बिल और मिलिंडा गेट्स पहले ही ऐलान किया था कि उनकी कुल संपत्ति का करीब 95% हिस्सा समाजसेवा के लिए दान दिया जाएगा।

सबसे महंगा तलाक


सबसे महंगा तलाक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स का था. मीडिया में बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तलाक में सही गुजारा भत्ता राशि का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन रिपोर्टों में कहा गया है कि बिल गेट्स ने मेलिंडा गेट्स को अनुमानित 73 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 6 लाख करोड़ रुपये की राशि दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.