बिल गेट्स ने की भारत के आधार सिस्टम और UPI की जमकर तारीफ, कहा- छोड़ सकते हैं ग्लोबल इंपेक्ट

Updated on 01-03-2023 09:10 PM
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) अपने पहले भारत दौरे पर हैं। भारत आने से पहले गेट्स ने 27 फरवरी को एक ट्वीट कर कहा था, “किसी भी और देश की तरह भारत के पास सीमित संसाधन हैं, लेकिन इस देश ने दिखाया है कि कैसे बाधाओं के साथ भी तरक्की की जा सकती है।” अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates) कोविड-19 महामारी के बाद देश की रिकवरी को समझने के लिए भारत आए हैं। बिल गेट्स ने भारत के आधार और यूपीआई की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधार (Aadhaar) और यूपीआई (UPI) अपना वैश्विक प्रभाव छोड़ सकते हैं। हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने ये बातें कही हैं। बिल गेट्स ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

तेजी से तरक्की कर रहा भारत


बिल गेट्स के मुताबिक, गेट्स फाउंडेशन भारत में काम कर रही है। इससे सरकार को अपने एजेंडे में तेजी लाने में मदद मिल सकेगी। इसमें भी विशेषकर हेल्थ के सेक्टर में। उन्होंने बताया कि भारत ने तेजी से तरक्की की है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु और मातृ मृत्यु दर में कमी देखी जा रही है। यह काफी अच्छा है। बिल गेट्स ने कहा कि यह भारत के लिहाज से काफी अच्छा वर्ष है। क्योंकि G20 में भारत के पास मुख्य रूप से आधार प्रणाली और डिजिटल फाइनेंस जैसी चीजें दिखाने का एक मौका है। यह दिखाता है कि डिजिटल दुनिया कैसे काम करती है। वहीं भारत इसमें कैसे मदद कर सकता है।

अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की कोशिश


बिल गेट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी का असर सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। सभी देशों की अर्थव्यवस्था कोरोना से प्रभावित हुई थी। दुनियाभर के देश अभी भी अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका फाउंडेशन भारत का सपोर्ट करने के साथ मजबूत संदेश देने के लिए काफी उत्साहित है। कहा कि इसे आगे बढ़ाने का श्रेय सरकार को दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.