बिल नहीं जमा किया? फोन कर-करके नाक में दम कर देगा बिजली विभाग, बकाया वसूली का ये तरीका देखिए

Updated on 21-07-2023 03:41 PM
अनिल सिंह, बांदाः यूपी के चित्रकूट मंडल में तीन लाख उपभोक्ता बिजली विभाग का 26 अरब से अधिक धनराशि दबाए बैठे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी यह उपभोक्ता विभाग का बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं से वसूली के लिए बिजली विभाग ने एक नया तरीका निकाला है, जिसके तहत टोल फ्री नंबर 1912 से प्रति दिन रात 9 बजे से 12 बजे तक फोन कर बिल जमा करने के लिए कहा जाएगा। बकायेदार को तब तक फोन किया जाएगा, जब तक वह फोन उठा कर जवाब नहीं देगा।

रात को 9 बजे से 12 बजे तक काल आयेगी

बिजली विभाग का मानना है कि उपभोक्ताओं पर भारी रकम बकाया होने से विभाग की माली हालत बिगड़ती चली जा रही है। अगर बकायेदार अपने बिल का समय से पैसा जमा करें तो विभाग की हालत में सुधार हो सकता है। लेकिन दिनों दिन बकायेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनसे वसूली कैसे की जाए इस पर विभाग ने गहन मंथन के बाद वसूली करने का नया तरीका ईजाद किया है। इसके लिए बकायदाओं को टोल फ्री नंबर से रात को 9 बजे से 12 बजे तक काल की जाएगी। बताई गई तिथि पर अगर पैसा नहीं जमा होता तो लाइनमैन घर पहुंच कर कारण पूछ कर अगली किस तारीख में पैसा जमा होगा, जानकारी हासिल करेगा।

लाइनमैन से अभद्रता की, तो एफआईआर दर्ज

जब उपभोक्ता को टोल फ्री नंबर से बार-बार फोन किया जाएगा तब उपभोक्ताओं की झुंझलाहट बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता लाइनमैन से अभद्रता भी कर सकता है। अगर उपभोक्ता लाइनमैन के साथ किसी तरह की अभद्रता करता है। तो उसे ब्लैक लिस्ट में डालकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की तैयारी भी कर ली गई है। इतना ही नहीं संविदा पर काम करने वाले लाइनमैन पर वसूली की जिम्मेदारी डाली गई है। प्रत्येक लाइनमैन प्रतिदिन अपने क्षेत्र के 20 बकायदाओं की सूची बनाकर उनके घर जाएगा और उन्हें बकाया बिल की धनराशि जमा करने के लिए प्रेरित करेगा। इसके बाद रात में उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर से फोन करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जो आपको बिल जमा करने के लिए बार-बार फोन करके आपकी नाक में दम कर लेगा।

टोल फ्री नंबर वसूली के लिए कारगर

इस बारे में अधीक्षण अभियंता रविकांत मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ताओं से वसूली के लिए लाईनमैनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके द्वारा कितने बकायदारों से वसूली के लिए संपर्क किया गया और उनसे क्या जवाब मिला। इसके बारे में प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। जो तमाम कोशिशें के बाद भी बिल नहीं जमा कर रहा है। उनके खिलाफ वसूली की के लिए दूसरी रणनीति बनाई जाएगी। इन्होंने स्वीकार किया कि इस समय उपभोक्ताओं पर 26 अरब रुपए बकाया है। शासन से भी बकायदाओं से वसूली करने के लिए दबाव है। ऐसे में बकायदारों से वसूली के लिए टोल फ्री नंबर, जो उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए है इसका इस्तेमाल बिल वसूली के लिए किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.