अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल: अडानी ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा

Updated on 03-11-2022 05:37 PM

अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट और अमेजन, टेस्ला, मेटा, अल्फाबेट जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर लुढ़कने से दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति पर भी असर पड़ा है। टेस्ला के सीईओ बुधवार को 8.96 अरब डॉलर गंवाकर भले ही पहले नंबर पर हों, लेकिन उनकी संपत्ति अब 200 अरब डॉलर से नीचे आ गई है। जबकि, भारत के गौतम अडानी एक बार फिर दूसरे नंबर पर पहुंचने के लिए मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब गौतम अडानी 129 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि, बर्नार्ड अर्नाल्ट 136 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर। अमेजन के पूर्व सीईओ रहे जेफ बेजोस को अडानी ने चौथे नंबर पर ढकेल दिया है। जेफ के पास अब 115 अरब डॉलर की संपत्ति है। पांचवें पर बिल गेट्स है। मुकेश अंबानी एक पायदान ऊपर चढ़ कर अब 87 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बुधवार को अमेजन 4.82 फीसद टूटकर 92.12 डॉलर पर आ गया। एप्पल इंक में 3.73 फीसद की गिरावट रही। टेस्ला 5.64 फीसद लुढ़क कर 212.98 डॉलर पर आ गया। अल्फाबेट इंक में करीब चार फीसद की गिरावट रही। फेसबुक यानी मेटा भी करीब 5 फीसद टूट गया। माइक्रोसॉफट भी 3.54 फीसद गिरकर बंद हुआ। इसका असर यह हुआ कि टॉप 10 अरबपतियों की संपत्ति एक ही दिन में करीब 30 अरब डालर कम हो गई।

गौतम अडानी को छोड़ इस साल दुनिया के टॉप-10 अमीरों के लिए अब तक यह साल किसी बुरा सपने से कम नहीं रहा। टॉप-10 में से 9 अरबपति अब तक 300 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति गंवा चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक नेटवर्थ में गिरावट के मामले में पहले नंबर पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति इस साल अब तक 77.2 अरब डॉलर घटी है। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने कुल 75.4 अरब डॉलर गंवाए हैं। जबकि, एक मात्र अडानी ही ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने 52.2 अरब डॉलर बनाए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.