मोटराइज्ड ट्राईसायकल से बिमलेश ने पाई नई मंजिल, हुई आत्मनिर्भर

Updated on 15-11-2025 02:19 PM

मोहला। कभी दूसरों के सहारे अपना हर काम करने को मजबूर, आर्थिक तंगी से जूझती दिघवाड़ी ग्राम पंचायत की निवासी कु. बिमलेश मंडावी आज अपनी मेहनत हौसले और शासन की संवेदनशील योजनाओं की बदौलत आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

दोनो पैरों से चलने में असमर्थ बिमलेश का जीवन संघर्षों से भरा रहा। रोजमर्रा के कामों के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मोटराइज्ड ट्राईसायकल खरीदना उनके लिए केवल एक सपना था। लेकिन यह सपना छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगमूलक सहायक उपकरण प्रदाय योजना ने साकार कर दिया। जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसायकल प्रदान किया गया। नई ट्राईसायकल मिलने के बाद बिमलेश की जिंदगी बदल गई। अब वह स्वयं अपना काम न केवल आसानी से कर पा रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ समाज में सहभागिता भी कर रही हैं। उन्होंने शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें फिर से जीवन जीने का आत्मविश्वास दिया है। अब वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.