नई शिक्षा नीति के तहत जीव विज्ञान व्याख्याताओं को मिला प्रशिक्षण

Updated on 24-11-2024 07:29 PM

महासमुंद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्रही, प्रशिक्षण प्रभारी अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों के सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। जीव विज्ञान विषय के समन्वयक दुर्गा सिन्हा के निर्देशन में  जिले के जीव विज्ञान व्याख्याताओं की चार दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग तथा तीन दिन का ऑफलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ऑफलाइन प्रशिक्षण 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड के चयनित व्याख्याता सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर सुबोध कुमार तिवारी तथा विकास यादव ने प्रशिक्षण के विभिन्न मॉड्यूल के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को बताया। नई शिक्षा नीति 2020 छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लागू किया गया है, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी डाइट में जीव विज्ञान की समन्वयक दुर्गा सिन्हा ने दिया। शिक्षा में सतत् विकास के लक्ष्य ,गुणवत्ता शिक्षा, शिक्षा में शिक्षको का विकास, एवं अन्य मॉड्यूल पर प्रशिक्षिण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि में अतिथि व्याख्यान के लिए माता करमा शासकीय महाविद्यालय की डॉ श्वेतलाना नागल ने फोल्ड स्कोप के विषय में एक्टिविटी आधारित जानकारी दी।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 30 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी व्याख्याताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र आगे चलकर उनकी क्रमोन्नति एवं पदोन्नति में उपयोगी होगा। इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन में डाइट के सीनियर फैकल्टी के. सिंग, श्रीमती उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, श्रीमती सुमन दीवान, श्रीमती तिलोत्मा प्रधान, संतोष साहू किरण कन्नौजे ईश्वर चंद्राकर झरना साहू, गरिमा सिंह राजपूत ,श्रीमती मीना साहू, अजय, उदित, हीरामन का अमूल्य योगदान रहा। उक्त जानकारी विषय समन्वयक श्रीमती दुर्गा सिन्हा ने दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.