1000 किमी हाईटेंशन पर लगाई बर्ड सेफ्टी डिवाइस:पक्षियों की मौन त्रासदी पर लगाम

Updated on 14-11-2025 11:53 AM

जंगलों, पहाड़ों और नदियों के ऊपर से होकर गुजरी 132 केवी क्षमता की एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइनों से अब पक्षी महफूज हो गए हैं। अब ये पक्षी इन लाइनों से टकराकर नहीं मरेंगे। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 1000 किमी लंबी एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन पर बर्ड सेफ्टी डिवाइस लगा दी है।

पक्षियों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने 1 लाख 53 हजार 384 बर्ड गार्ड्स इन लाइनों के टॉवरों पर लगाए हैं । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि यह कदम न केवल जैव-विविधता की रक्षा करता है, बल्कि ग्रिड की विश्वसनीयता भी बढ़ाता है।

इससे पक्षियों की ‘मौन त्रासदी’ पर लगाम लगेगी। बड़े आकार के पक्षी जैसे कि भारतीय सारस और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोड़ावन) अक्सर ट्रांसमिशन टॉवर्स या कंडक्टर से टकराकर मृत पाए जाते थे। इन्सुलेटरों और कंडक्टरों पर बैठना, उड़ान के दौरान टकराना या विद्युत प्रवाह से झटका लगना इनमें मुख्य कारण थे।

वन्यजीव विशेषज्ञों ने इसे ‘मौन त्रासदी’ कहा है- जिस पर अब कार्रवाई की गई है। ट्रांसको ने इस चुनौती को देखते हुए एक शृंखलाबद्ध सुरक्षा मैकेनिज्म अपनाया है। 5 साल में 72 जगह लाइनों में पक्षी टकराकर मरे। इतनी ही दफा 127 शहरों, कस्बों और गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हुई।

पक्षियों की सुरक्षा के लिए ये उपाय भी किए गए हैं

  • बर्ड गार्ड्स: टॉवरों पर सुरक्षा कवच लगे हैं, जो पक्षियों को लाइव कंडक्टर या टॉवर के खतरनाक हिस्सों से संपर्क करने से रोकते हैं।
  • प्रिवेंटर्स: इंसुलेटरों पर लगाए गए रिंग-टाइप उपकरण, जो पक्षियों को बैठने या संवेदनशील हिस्सों से संपर्क करने से रोकते हैं।
  • फ्लैपर्स: कंडक्टरों पर लगे हुए परावर्तक (रिफ्लेक्टिव) और गतिशील मार्कर, जिनसे उड़ान के दौरान पक्षियों को चेतावनी मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.