बिटकॉइन बना सकती है दुनिया का सबसे बड़ा गुमनाम रईस, मस्क से आगे निकल जाएगा यह शख्स

Updated on 14-07-2025 04:23 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत आज पहली बार 121,000 डॉलर के पार पहुंच गई। अमेरिका में डेफिसिट स्पेंडिंग क्राइसिस के कारण बिटकॉइन में तेजी आ रही है। इस साल इसकी कीमत में 30% तेजी आ चुकी है। कई प्राइस मॉडल्स के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत 200,000 से 10 लाख डॉलर तक पहुंच सकती है। अगर बिटकॉइन की कीमत 370,000 डॉलर पहुंचती है तो इसके क्रिएटर सतोशी नाकामोतो दुनिया के सबसे बड़े रईस बन जाएंगे। अभी एलन मस्क इस गद्दी पर बैठे हैं जिनकी नेटवर्थ 360 अरब डॉलर है।

नाकामोतो को बिटकॉइन का क्रिएटर माना जाता है। हालांकि अभी तक दुनिया में किसी ने भी उसका चेहरा नहीं देखा है। नाकामोतो ने अक्टूबर 2008 में पब्लिक एमआईटी लाइसेंस के तहत बिटकॉइन वाइटपेपर जारी किया था। 3 जनवरी, 2009 को बिटकॉइन के पहले ब्लॉक की ढलाई की गई थी। इसके साथ ही बिटकॉइन नेटवर्क के लॉन्च की औपचारिक शुरुआत हुई थी। इससे क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन मूवमेंट शुरू हुआ।

कैसे-कैसे बढ़ी कीमत

माना जाता है कि जनवरी से जुलाई 2009 के बीच नाकामोतो ने 10 लाख से अधिक बिटकॉइन ढाले थे। मौजूदा कीमत के हिसाब से देखें तो नाकामोतो के पास करीब 130 अरब डॉलर के बिटकॉइन हैं। इस हिसाब वह अभी दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। अगर बिटकॉइन की कीमत 370,000 डॉलर पहुंचती है तो नाकामोतो की नेटवर्थ 370 अरब डॉलर पहुंच जाएगी। इस तरह वह मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे बड़े रईस बन जाएंगे।
बिटकॉइन की कीमत 2010 में $0.5 थी। एक साल बाद यानी 2011 में इसका प्राइस $31.9 पहुंच गई लेकिन 2012 में घटकर $15.4 रह गई। इसमें पहली बड़ी उछाल 2013 में आई और यह $1,241 पहुंच गई। 2014 में यह $1,093 और 2015 में $492 पर आ गई। 2016 में इसकी कीमत $982 पहुंची और 2017 में $19,870। साल 2018 और 2019 में इसमें गिरावट रही। 2020 में यह $29,298, 2021 में $68,990, 2022 में $48,199, 2023 में $44,697 और 2024 में $108,244 डॉलर पहुंची।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.