10 महीने में पहली बार इस लेवल पर पहुंची बिटकॉइन, इस साल आ चुकी है 80% तेजी

Updated on 11-04-2023 10:06 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को इसकी कीमत 30,000 डॉलर (24,63,960 रुपये) के पार पहुंच गई। पिछले साल जून के बाद पहली बार बिटकॉइन इस लेवल पर पहुंची है। कॉइनमार्केट के डेटा के मुताबिक इस साल बिटकॉइन की कीमत अब तक 80 परसेंट उछल चुकी है। पिछले तीन हफ्ते से यह 26,500 डॉलर और 29,400 डॉलर की रेंज में झूल रही थी। जानकारों का कहना है कि बैंकिंग संकट, शेयर मार्केट में उतारचढ़ाव और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण लोग एक बार फिर बिटकॉइन में निवेश कर रहे हैं। बिटकॉइन की कीमत 2021 में 68,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद इसमें काफी गिरावट आई थी।
जानकारों का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ ट्रिलियन पहुंच गया है। शंघाई इथेरियम के अपग्रेड होने समेत दूसरे कई कारणों से इस समय क्रिप्टो मार्केट के लिए अच्छा समय चल रहा है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं और इसे लेकर इनवेस्टर्स में पॉजिटिव सोच है। माना जा रहा है कि इससे फेडरल रिजर्व की मॉनीटरी पॉलिसी पर असर पड़ सकता है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो इथेरियम (Ethereum) 1,921 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। अमेरिकी में क्रिप्टो इंडस्ट्री को सख्त जांच का सामना करना पड़ रहा है।

क्यों बढ़ रही है बिटकॉइन की कीमत

क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस (Coinbase) को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से एक नोटिस मिला है। इसमें इनफोर्समेंट एक्शन की बात कही गई है। इससे पहले यूएस कमोडिटी फ्यूचर ट्रेडिंग कमीशन ने बाइनेंस (Binance) के फाउंडर चेंगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) के खिलाफ मुकदमा किया था। उन पर डेरिवेटिव्स नियमें के उल्लंघन का आरोप है। अमेरिका में तीन बैंकों को डूबने के बाद से डिजिटल टोकन्स को लेकर एक बार फिर चर्चा चल निकली है। इन्हें फिएट करेंसी और परंपरागत फाइनेंस से ज्यादा आकर्षक माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.