एसआईआर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस सक्रिय:भाजपा की तैयारी- मतदाता सूची में सही वोटर छूटे नहीं और गलत रहे नहीं, कांग्रेस रखेगी गड़बड़ी पर नजर

Updated on 04-11-2025 01:06 PM

मंगलवार से 4 दिसंबर तक बीएलओ हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोटरों का भौतिक सत्यापन करेंगे। अभियान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस भी सक्रिय हो चुकी हैं। मप्र भाजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में करेगी। इसमें जोर होगा कि कोई वोटर छूटे नहीं और गलत लिस्ट में न रहे। वहीं, कांग्रेस एसआईआर कमेटी के चेयरमैन सज्जन सिंह वर्मा भी प्रभारियों के साथ चर्चा करेंगे। कांग्रेस का फोकस गड़बड़ी पर नजर रखने का रहेगा।

भाजपा : एसआईआर के लिए बनाए हैं प्रभारी

बीजेपी की बैठक प्रदेश स्तरीय रहेगी। इसे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्य मुद्दा होगा कि सही वोटर एसआईआर में छूटे नहीं और गलत न रहे। इस बैठक में भाजपा के सभी विधायक और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें जिलाध्यक्ष और एसआईआर के लिए बनाए गए सभी प्रभारी भी शामिल होंगे।

कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम, तुरंत होगी एक्शन

कांग्रेस एसआईआर समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बन गए हैं और 80 विधानसभा में बूथ लेवल एजेंट बनाए गए हैं। कलेक्टरों के साथ हमारे दल के लोग मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन इसमें कलेक्टर आधार कार्ड की बात को स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं। कंट्रोल रूम बनाया है ताकि तुरंत एक्शन ले सकें।

बीएलओ का पहचान पत्र देखें, फिर दें जानकारी

मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने कहा कि दस्तावेज सिर्फ उसी स्थिति में मांगा जाएगा जब पुराने रिकॉर्ड से कोई जानकारी मेल नहीं खाएगी। बीएलओ अधिकृत पहचान पत्र लेकर आएंगे, इसलिए वोटर उनका पहचान पत्र देखकर जानकारी दें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने अपील की है कि बीएलओ के विजिट पर सभी परिवार उन्हें सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.