अंबेडकर पर BJP और कांग्रेस में छीड़ी रार, मेघवाल बोले नेहरू ने अंबेडकर को दलित कोटे से नहीं बनाया मंत्री

Updated on 25-08-2023 01:23 PM
जयपुर: चुनाव से पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के मान सम्मान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बहस छिड़ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अमूमन आरोप लगाते रहते हैं कि बीजेपी ने सरदार पटेल, पंडित नेहरू, मौलाना आजाद और अंबेडकर जैसे महापुरुषों को भुला दिया है। अब केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गहलोत पर पलटवार किया है। गुरुवार 24 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दलित कोटे से अंबेडकर को मंत्री नहीं बनाया। मेघवाल ने सीएम गहलोत पर आरोप लगाया कि वे यह भ्रम फैलाते हैं कि नेहरू ने अंबेडकर को मंत्री बनाया। जबकि ऐसा नहीं है। अंबेडकर के स्थान पर जगजीवनराम को बनाया।

कांग्रेस ने दलितों को हमेशा वोट बैंक समझा - मेघवाल

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही दलितों को अपना वोट बैंक समझा। देश की सामाजिक असमानता का समाधान कांग्रेस ने कभी नहीं किया। मेघवाल के मुताबिक कांग्रेस हमेशा यही मानती रही है कि दलित वर्ग तो हमें वोट दे रही है। ऐसे में दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हुए दशकों तक शोषण किया। जयपुर में आयोजित भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में बोलते हुए मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस यह भ्रम फैलाती है कि भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म कर देगी, जबकि 2014 से आज तक संविधान और आरक्षण पर कोई आंच नहीं आई है, ना कभी आएगी।

पीएम मोदी की नीतियों का दलितों पर गहरा असर


एससी मोर्चा के सम्मेलन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मेघवाल ने कहा कि एससी वर्ग को लेकर पीएम मोदी की प्रभावी नीतियों का दलित वोट बैंक पर गहरा असर पड़ा है। यह बात हम नहीं बल्कि दलित स्टडी सेंटर कह रहा है। सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में 36 प्रतिशत और 2019 के लोकसभा चुनावों में 39 प्रतिशत दलित वोट भाजपा को मिले। इन आंकड़ों को बताते हुए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में दलित समाज भाजपा का साथ देगा।

कांग्रेस ने सिर्फ अपमान किया - राहटकर


भाजपा की सहप्रभारी विजया राहटकर ने भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब का नाम लेती रहती है लेकिन उन्होंने उन्हें अपमान के सिवाय कुछ नहीं दिया। राहटकर ने कहा कि पंचतीर्थ अंडेबकर केक जीवन के साथ जुड़े हुए हैं। पंचतीर्थ का दर्शन करके देंखे तो पता चलेगा कि पीएम मोदी ने दलित समाज को कितना सम्मान दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.