पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Updated on 29-01-2025 02:43 PM

कवर्धा । त्रिस्तरीय नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली नगर पालिका पंडरिया में भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और नगर पंचायत पांडातराई में सरिता रामकुमार सोनी के नामांकन रैली में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं वहीं नगर पंचायत इंदौरी से भाजपा प्रत्याशी मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले ने अपना नामांकन दाखिल किया,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य से कार्य करने वाली पार्टी है। महिलाओं का सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार, किसानों को उनका अधिकार देना हो या बुजुर्गों को आयुष्मान का उपहार भाजपा हमेशा जनहित के लिए कार्य करती है। विगत 1 वर्ष में डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर हो या नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई, भाजपा सरकार ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात यहां की जनता को दिए है। वहीं जनहित की योजनाओं  से जनता को सुविधाओं का उपहार मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.