थाने में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, टीआई ने कराया शांत...

Updated on 31-07-2023 03:46 PM

बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाने में रविवार शाम भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच झूमा–झटकी और जमकर हंगामा हुआ। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। कांग्रेसियों का आरोप है कि चुनावी सर्वे के नाम से कही से डाटा चोरी कर भाजपा आपना प्रचार और कांग्रेस का दुष्प्रचार कर रही है। इसी बात की शिकायत करने दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे और कहा सुनी के दौरान एक दूसरे से भीड़ गए।

जानकारी के अनुसार रविवार को 3 कथित मीडिया कर्मी मसानगंज में चुनावी सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। तीनों घर-घर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण और जांच कर रहे थे। आरोप है कि घर-घर जाकर भाजपा सरकार की 15 साल की उपलब्धियां गिना रहे थे और कांग्रेस सरकार की कमियां सामने ला रहे थे। कांग्रेसियों को इस बात का पता चला तो कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेनन, तैयब हुसैन आदि ने सर्वे करने वाले युवक व युवतियों से पूछताछ की। तब उन्होंने ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के लिए चुनावी सर्वे एक महिला के कहने पर करने की बात कही। सर्वे करने वाले युवक व युवतियां कहने लगी कि चुनाव आयोग से उन्हें इसके लिए अनुमति भी मिली है। जिस पर कांग्रेसियों ने उनसे चुनाव आयोग का परमिशन मांगा। परमिशन नहीं दिखा पाने पर कांग्रेसी तीनों को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आए और मतदाता सूची के सत्यापन की आड़ में भाजपा का प्रचार प्रसार करने का आरोप लगा कार्यवाही की मांग करने लगे।



इस बीच जानकारी लगने पर भाजपा के प्रवीण दुबे, मकबूल खान, दतगीर भाभा और अन्य सिविल लाइन थाने पहुंच गए और पकड़े गए युवकों युवतियों से बातचीत करने लगे। जिसके चलते कांग्रेसियों ने पकड़े गए लोगों को छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप भाजपाइयों पर लगाया। फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करके छोड़ दिया। जिसका विरोध कांग्रेसी करने लगे जबकि भाजपाई उन्हें छुड़ाने का समर्थन करने लगे। जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गई। फिर दोनों पक्ष थाने के अंदर ही भिड़ गए। उनके बीच झुमा झटकी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया और समझाईश देकर बाहर किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.