भाजपा पार्षद दल की बैठक निगम सभापति चयन हेतु नेताओं ने किया मंथन

Updated on 02-03-2025 02:31 PM

रायपुर।   नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात अब नगर निगम सभापति चयन हेतु भाजपा वरिष्ठ नेता रायपुर निगम के दृष्टिकोण से पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक ने आज रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा पार्षद दल की बैठक ली इस दौरान रायपुर की चारों विधानसभाओं के विधायक राजेश मूणत , पुरंदर मिश्रा ,  मोतीलाल साहू और सुनील सोनी , नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के साथ संगठन के दृष्टिकोण से नगर निगम प्रभारी संदीप शर्मा सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेताओ की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल की आवश्यक बैठक आहूत की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम रायपुर के सभापति चयन हेतु मंथन करना भाजपा नेताओं ने पार्षदों को संबोधित किया ।

रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आहूत बैठक में प्रारंभिक संबोधन देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर एक ध्येय जनसेवा हेतु प्राथमिकता से कार्य करना है जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और हमें जनता की कसौटी पर खरा उतरना है आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य सभापति चयन से संबंधित है और हमारे पर्वेक्षक सहित सभी वरिष्ठ नेता इस पर मंथन कर शीघ्र ही निर्णय करेंगे।

रायपुर नगर निगम के दृष्टिकोण से पर्यवेक्षक के रूप में  संगठन द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक को कमान सौंपी गई है उन्होंने आज रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा पार्षद दल की आवश्यक बैठक ली उन्होंने सर्वप्रथम  नवनिर्वाचित महापौर और सभी 60 पार्षदों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी आगे उन्होंने कहा कि हमारी आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आप सभी 60 पार्षदों में से एक सभापति का निर्माण करना है जिसके लिए आपसी रायशुमारी आवश्यक है जिससे निष्पक्षता के साथ सभापति का चयन किया जा सके हम पार्टी की प्राथमिकताओं को आधार मान कर ही आगे निर्णय लेंगे हम चारों विधायकों सहित अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंथन करके निर्णय लेंगे आप सभी ने निश्चित ही अभूतपूर्व जीत हासिल की है और अब रायपुर निगम भी डबल इंजन की सरकार में एक और इंजन के साथ ट्रिपल इंजन का हो गया है और निश्चित ही रायपुर शहर की जनता को इसका लाभ मिलेगा निश्चित ही हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.