गोबर और वर्मी कंपोस्ट घोटाले में भाजपा ने कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा

Updated on 09-10-2022 05:43 PM

रायपुर

रायपुर संभाग संभारी व अकलतरा से भाजपा विधायक  सौरभ सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोबर एवं वर्मी कंपोस्ट घोटाले में कृषि मंत्री से इस्तीफा मांगा। श्री सौरभ सिंह ने कहा वैसे तो कांग्रेस के मंत्री, लोगों द्वारा किसी चीज की मांग किए जाने पर यह कह देते हैं कि हमारे पास पैसा नहीं है हमारी औकात नहीं है लेकिन अपने लोगों को फायदा पहुंचाने बिना वर्मी कंपोस्ट लिए  लगभग 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान कर एक बड़ा घोटाला किया जा रहा है। जो तथ्य हम प्रस्तुत कर रहे हैं वह केवल एक बैंक के हैं प्रदेश में ऐसे लगभग ढाई सौ बैंक संचालित हैं इससे आकलन लगाया जा सकता है कि है घोटाला कितना बड़ा है? पत्रकारवार्ता के दौरानकिसान मोर्चा के  प्रदेश प्रभारी,  संदीप शर्मा प्रदेश प्रवक्ता,  केदार गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी  अमित चिमनानी सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

गोबर खरीदी व उससे वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है
1. जैसा की सबको ज्ञात हैं छ.ग. सरकार विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित गौठानो से गोबर खरीदी कर रही हैं ।
2. उपरोक्त खरीदी किये गये गोबर को गौठानों में कार्यरत गौठान समितियों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा हैं।
3. जो वर्मी कम्पोस्ट इन समितियों द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं उस वर्मी कम्पोस्ट को सेवा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को जबरदस्ती बेचा गया हैं।
4. इस पुरी प्रक्रिया में जितनी गोबर खरीदी एक गौठान में किया गया उसके अनुपात में जो गोबर खरीदी की गई उसका भुगतान आॅनलाइन किया गया। खरीदी गई गोबर के अनुपात को लेकर गौठान समितियों ने यह सूचित किया कि वहां पर कितना वर्मी कम्पोस्ट निर्मित हैं। आॅनलाइन पत्र के हिसाब से।
5. निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के विरूद्ध में सेवा सहकारी समिति के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा जितना उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट आॅनलाइन के अनुसार था उसका बिना भौतिक सत्यापन व बिना जमा कराये पुरे के पुरे तथा कथित निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम भुगतान संबंधित गौठान समितियों को कर दिया गया ।
6. वास्तविकता में जब गौठान समितियों को वर्मी कम्पोस्ट जमा करने के लिए बोला गया तो वर्मी कम्पोस्ट में लगातार कमी आई। अकलतरा विकासखण्ड का एक नमुना आपके सामने पेश हैं और पुरे प्रदेश में हुआ हैं।
7. किसी भी समिति से जिनको अग्रिम भुगतान किया गया पूरा वर्मी कम्पोस्ट जमा नहीं कराया। आज दिनांक तक इन समितियों द्वारा पुरा वर्मी कम्पोस्ट जमा नहीं कराया गया हैं जिनको सरकार द्वारा अग्रिम भुगतान कर दिया हैं न कोई वसूली की गई।
8. अग्रिम भुगतान क्यो किया गया और अग्रिम भुगतान में जो अतिरिक्त बिना भौतिक सत्यापन के किया गया यही बहुत बड़ा घोटाला हैं। इन गौठान समिति से कोई भी वसुली की कार्यवाही नही जा रही हैं। इसका मतलब किसी अपने को अनुग्रहित करने लिए राज्य सरकार के पैसे का अतिरिक्त भुगतान किया गया हैं।
9. अकलतरा बैंक ब्रांच के तहत कुल 9748 बोरी का अतिरिक्त भुगतान पाया गया हैं और कुल घोटाला कर लगभग 29,24,400 का अब तक संज्ञान में आया है ध्यान रहे ये केवल एक ब्रांच का है।पूरे प्रदेश की गणना करे तो यह राशि अल्पकाल में 70 करोड़ से ज्यादा आएगी और अब तक कुल राशि की गणना करे तो 600 करोड़ से ज्यादा का घोटाला माना जा सकता है।
10. ऐसा भी हो सकता है कि गोबर खरीदी की ही नहीं गई और उसका फर्जी भुगतान कर दिया गया। फर्जी भुगतान के कारण गौठानों में इतना गोबर था ही नहीं उतना वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा सकें।
11. भौतिक सत्यापन न करके सीधा भुगतान करना सरकार का घोटाला हैं और राजस्व की क्षति हैं, इस पर कार्यवाही होना चाहिए। यह स्पष्ट है यह कार्य कृषि मंत्री  के संरक्षण में हो रहा है और यदि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं तो इतना निष्क्रिय कृषि मंत्री होने पर उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.