BJP ने संदेशखाली घटना पर 6 सदस्यीय कमेटी बनाई:महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में मांगी रिपोर्ट

Updated on 15-02-2024 12:37 PM

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस हाई लेवल कमेटी की संयोजक बनाई गई हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और 4 भाजपा सांसद- सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल सदस्य हैं। नड्डा ने कमेटी को संदेशखाली जाकर पीड़ितों से बात करके तनाव की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

नड्डा ने नोटिस जारी करते कहा- पश्चिम बंगाल में महिलाओं के उत्पीड़न और गुंडागर्दी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। संदेशखाली की घटना दिल दहला देने वाली है। वहां का प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

दरअसल, संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के (TMC) नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यहां कई दिनों से ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।

ED ने एक महीने पहले राशन घोटाले में शाहजहां के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान लोगों ने ED की टीम पर जानलेवा हमला किया था। तब से ही शाहजहां फरार है।

पुलिस के साथ झड़प में बंगाल भाजपा अध्यक्ष घायल हुए

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार मंगलवार (13 फरवरी) को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संदेशखाली में यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने जा रहे थे। बशीरहाट पुलिस ने उन्हें ताकी के एक गेस्ट हाउस में ही रोक दिया। यहां से संदेशखाली 30 किलोमीटर दूर है।

सुकांत बुधवार सुबह एक बार फिर संदेशखाली जाने के लिए अड़ गए। पुलिस ने उन्हें दोबारा रोका। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान सुकांत घायल हो गए।वे कोलकाता के निजी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं।

घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली समेत सात ग्राम पंचायतों के 500 मीटर के दायरे में 19 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी है।

स्मृति ईरानी का आरोप- अपने वर्कर को बचा रहीं ममता बनर्जी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी तृणमूल के मजबूत नेता शेख शाहजहां को बचा रही हैं। ईरानी ने कहा था- ममता बनर्जी ने SC, ST, मछुआरों के परिवार और किसानों के सम्मान का सौदा कर लिया। उनकी महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।

TMC का आरोप- भाजपा हिंसा भड़का रही
तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों को नकार दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा हिंसा को भड़काने का काम कर रही है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। भाजपा इन हालात में कानून-व्यवस्था बिगाड़ रही है।

HC ने ममता सरकार से 20 फरवरी तक जवाब मांगा
महिलाओं से रेप के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को संज्ञान लिया था। कोर्ट ने महिलओं से रेप और उनकी जमीनें हड़पने के मामले में ममता सरकार से 20 फरवरी तक जवाब मांगा है। वुमंस कमीशन ने भी महिलाओं से रेप के आरोपों पर चिंता जाहिर की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.