भाजपा की सरकार मितानिनों को हटाकर नई भर्ती करने की साजिश कर रही : धनंजय सिंह ठाकुर

Updated on 11-10-2024 11:46 AM

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश के हजारों मितानिनों को नौकरी से हटाकर उनके स्थान पर नई अनट्रेंड लोगों को भर्ती करने की साजिश कर रही है। उनके स्थान पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं को नई नियुक्ति देने की साजिश कर रही है।

सरकार के इस कदम से प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यक्रम चौपट होगी ही साथ मे 5500 से अधिक महिलाएं बेरोजगार हो जायेगी। प्रदेश में 5500 से अधिक मितानिन 19 साल से गर्भवती एवं बच्चों की स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है। नेशनल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त संविदा डॉक्टर नर्स और अन्य कर्मचारियों मितानिनों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है।


सीजीएमसी के माध्यम से 800 करोड़ रुपए की  दवा खरीदी की गई थी उसका भी भुगतान नहीं हुआ है। सरकारी अस्पताल,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयां मरीजों को जरूरी मिल नहीं रहा है।


प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शुरू हुई मितानिन कार्यक्रम देश में आशा वर्कर के रूप में चल रहा है। भाजपा की सरकार इस कार्यक्रम में अनिमियता का आरोप लगाकर इन मितानिनों को बेदखल करने जा रही है।


प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था वैसे ही लड़खड़ाई हुई है अस्पतालों में चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ दवाईयां और अन्य सुविधाओं का अभाव है, इन अभाव को दूर करने के बजाय सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा दे रहे लोगों को अब हटाने जा रही है।


प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बताएं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्टेट हेल्थ एंड रिसोर्स सेंटर के बीच अनुबंध समाप्त होने के बाद मितानिनों का वेतन का भुगतान कौन करेगा?


एनजीओ ने मितानिनों की नियुक्ति किया था कांग्रेस मांग करती है कि सरकार अब वर्षों से सेवा देर रहे मितानिनों को सीधा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियुक्ति करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.