बीजेपी के पास धर्मांतरण के अलावा कोई मुद्दा नहीं: सीएम बघेल

Updated on 26-06-2023 09:47 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी के बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी के पास धर्मांतरण के अलावा कोई मुद्दा नहीं है, जहां-जहां चुनाव होता है। उन राज्यों में ये धर्मांतरण का राग अलापते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा, उनके पास ऐसा टेप रिकॉर्डर है, जिसका बटन दबाने पर यही निकलता है। चाहे उत्तर प्रदेश हो, असम, कर्नाटक, झारखंड हो या फिर हिमाचल हो, जहां-जहां चुनाव हुए हैं, वहां टेप रिकॉर्डर बजाया और अब छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हैं तो यहां भी बजेगा।

भूपेश बघेल ने आगे कहा, इनके पास कोई योजना नहीं है। 10 साल से उनकी सरकार है हिंदुओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने क्या किया केवल यह बताया कि लव जिहाद हो रहा है। धर्मांतरण हो रहा है। डर दिखा दिखा कर ये वोट लेना चाहते हैं। हिंदुओं को कुछ मिला नहीं लेकिन इनको सत्ता मिल गई। सरकार बनाने के लिए हिंदू को डराने का काम बीजेपी कर रही है।

भूपेश बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर चाहते हैं कि वो लोग जल्दी अंदर हो जाए। जो नियम है उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। इसमें किसी को दम दिखाने की क्या बात है। अमित जोगी वैसे ही कह रहे हैं मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, लेकिन गए न जेल? तो अब अजय चंद्राकर का तो नाम नहीं है उसमें लेकिन जांच में जो भी व्यक्ति आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अभी तो इन्वेस्टिगेशन के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है, पुलिस के अधिकारी पूरी फाइल का अध्ययन कर रहे हैं, और महत्वपूर्ण बात ये है कि गरीबों का पैसा, आम जनता का पैसा मेहनत कर मजदूर व्यापारी किसान उसका पैसा उसमें गया है और वह पैसा डकार गए तो महत्वपूर्ण बात यह है कि वह जो इन्वेस्टर है, जो खाताधारक है, उसका पैसा वापस होना चाहिए और जिन्होंने गरीबों, मजदूरों और किसानों का पैसा दबाया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण बात ये है कि उन लोगों का पैसा वापस हो वह जहां भी इन्वेस्ट हुआ हो उसकी वसूली की जाएगी पैसा वापस कराया जाएगा लेकिन दुख की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है 2006 का मामला है और नार्को टेस्ट 2007 में हो गया था लेकिन न ही जांच कराएं और न इन्वेस्टर्स को पैसा वापस कराए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.