धमतरी के 10 में से 8 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम

Updated on 22-02-2025 01:21 PM

नगरी । जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिला पंचायत धमतरी में भाजपा की सरकार बनना तय दिख रही है। उसी प्रकार कुरूद जनपद पंचायत की 25 सीटों में से 22 में, धमतरी जनपद पंचायत की 25 में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की। 

भाजपा जिला चुनाव कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से पूजा सिन्हा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से कुलेश्वरी गायकवाड़, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से गौकरण साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 धनेश्वरी साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से मोनिका देवांगन, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से मीना साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से टीकाराम कंवर, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से अनिता ध्रुव निर्वाचित हुई हैं। 


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रंजना साहू, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम के कुशल रणनीति का परिणाम रहा है। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका कार्यकर्ताओं की है और जनता के स्नेह की है। भाजपा की सरकार धमतरी जिला पंचायत, जनपद पंचायत कुरूद, जनपद पंचायत धमतरी और जनपद पंचायत मगरलोड में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।  उन्होंने ने कहा कि, यह जीत भाजपा के सभी कर्मठ, जुझारू और जोशीले कार्यकर्ताओं की है। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। पार्टी की विचारधारा, मोदी की गारंटी, और राज्य की विष्णुदेव सरकार के विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया, जिसका नतीजा ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.