भाजपा ने किया विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाओं का सम्मान

Updated on 29-06-2023 09:57 PM

रायगढ़ ।  रामजी ग्रुप द्वारा गत दिनों एक्सीलेंस सर्विस एवार्ड 2023 नामक कार्यक्रम बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया था। जिसमें अतिथि के रूप में आमंत्रित सुनील रामदास, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित स्थानीय समाजसेवी व उद्योग जगत के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खेल, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में प्रदेश के 100 से अधिक प्रतिभागियों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। ऐसे पुरोधाओं के कार्यों से ही समाज के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है। यही कारण है कि समाज द्वारा भी समय-समय पर उनके उत्साहवर्धन हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसीलिए रामजी ग्रुप द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें रायगढ़ से पर्वतारोही यासी जैन का भी सम्मान किया गया।

सुनील रामदास ने सभा को किया संबोधित

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील रामदास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति यहां उपस्थित प्रतिभाओं द्वारा किए गए कार्यों से ही हो सकता है और रामजी ग्रुप द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इसलिए बहुत प्रशंसनीय है कि यह कार्यक्रम सभा में उपस्थित प्रतिभाओं में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करेगा। क्योंकि सम्मान व्यक्ति में कार्य करने की ऊर्जा भरती है। इससे उपस्थित प्रतिभाएं अपने क्षमता को, अपने क्षेत्र में सतप्रतिशत देंगे, जिससे समाज को लाभ होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.