रसूखदार बेजाकब्जा वालों के पक्ष में BJP:बेशकीमती सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर तो पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कार्रवाई रोकने हंगामा

Updated on 13-12-2022 06:48 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेशकीमती सरकारी जमीन पर रसूखदारों के अतिक्रमण हटाने के विरोध में भाजपा सामने आ गई है। सोमवार को अवैध कब्जा हटाने नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर पहुंचा, तब नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर भाजपा समर्थित वार्डों को टारगेट कर अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। हालांकि, उनके विरोध का कोई असर नहीं हुआ और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रही।

दरअसल, नर्मदा नगर से लेकर उसलापुर के मिनोचा कॉलोनी और उससे आगे तक नगर निगम की जमीन पर 40 से रसूखदारों ने अवैध कब्जा कर मकान और दुकान बना लिया है। बेशकीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम आयुक्त वासु जैन ने पहल शुरू की है। एक दुकान को तोड़ने के बाद अब नगर निगम ने सभी दुकानों के साथ ही मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर उसलापुर पहुंचा और सरकारी जमीन में बने मकानों में तोड़फोड की।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और भीड़ ने मचाया हंगामा
नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, वार्ड पार्षद सुनीता मानिकपुरी, विजय ताम्रकार सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग की। उनका कहना था कि नगर निगम पहले सरकारी जमीन का सीमांकन कराए। इसके बाद कब्जाधारियों को समय देकर अवैध कब्जा खाली करने के लिए मोहलत दे। इस पर नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा ने कहा कि सभी कब्जाधारियों को सीमांकन के लिए दस्तावेज लेकर बुलाया गया है। इसके साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई पर आरोप लगता ही है। उनकी कार्रवाई लगातार जारी है। हमें अवैध कब्जा तोड़ने ऊपर का आदेश है। अगर जमीन का सीमांकन कराना है तो वो लोग ऊपर बात कर सकते हैं। हम लोगों को तोड़ने का आदेश है। इसलिए तोड़फोड़ की जा रही है।

बीजेपी पार्षद बोलीं- भाजपा वार्ड को किया जा रहा टारगेट
वार्ड पार्षद सुनीता मानिकपुरी ने कहा कि विकास नगर भाजपा का वार्ड है, जिनकी तोड़फोड़ की जा रही है वो भाजपा के वोटर हैं। इसलिए जबरदस्ती उन्हें परेशान किया जा रहा है। नगर निगम में और भी कई जगह सरकारी जमीन है, वहां नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के वोटर हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। पहले चाटापारा में तोड़फोड़ की गई और अब विकास नगर में कार्रवाई किया जा रहा है। मुझे और वार्ड के लोगों को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

दर्जन भर से अधिक जगहों पर की गई तोड़फोड़
अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने कहा कि उसलापुर रोड में दुकान और मकानों के बाहर पक्का निर्माण कर लिया गया है, जो सरकारी जमीन है। ऐसे दुकान और मकानों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नर के आदेश पर यह कार्रवाई लगातार चल रही है। अभी तक हरी चटनी के साथ ही राजेन्द्र अग्रवाल, कमलावती गुप्ता, गुप्ता फर्नीचर, साई चांट भंडार, देवेंद्र सिंह यादव, डॉ. कलवानी, दलजीत सिंह, साहू चाट भंडार और आशुतोष पाठक सहित अन्य के अवैध कब्जे को खाली कराया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.