बीजेपी नेता को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से मांगी सुरक्षा...

Updated on 02-02-2024 04:55 PM

जगदलपुर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, दरभा मंडल के प्रभारी और जगदलपुर नगर निगम में पार्षद योगेंद्र पांडेय को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। उनके घर पोस्ट से माध्यम से धमकी भरा पत्र आया है। पत्र मिलने के बाद योगेंद्र पांडेय ने पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन भी दिया है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पूरे परिवार में डर का माहौल है। पत्र में लिखा है, 'बार-बार समझा रहे हैं, लगता है समझ नहीं आ रहा है। अपना पद और पार्टी छोड़ दो नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। सीधे जान से हाथ धो बैठोगे। पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी, इसे आखिरी चेतावनी समझना।'

वहीं, योगेंद्र पांडेय ने अपने पत्र में लिखा है कि राजवाड़ा सुभाष वार्ड क्र0-09 जगदलपुर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ होने के साथ ही रमैया वार्ड-17 का निर्वाचित वार्ड का पार्षद हूं। इससे पहले निगम अध्यक्ष के दायित्व में सेवा देने के साथ ही पार्टी के आदेश के अनुसार दरभा मंडल का प्रभारी का भी दायित्व संभालने की बात कही है। इसके पहले भी एक बार फोन के द्वारा धमकी दी जा चुकी है और पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को पहले भी दी है।

एक फरवरी को  दोबारा पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला। इसमें पार्टी पद को छोड़ने एवं जान से मारने की धमकी लिखी हुई है। मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई समय रहते हुए करना उचित होगा, क्योंकि मुझे भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुझे जान का खतरा है। इसके पहले 2003 से लेकर 2018 तक मेरे सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई थी, लेकिन अचानक 2018 में वापस ले ली गई वो भी बिना सूचना के। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रदान किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.