पुलिस की लाठी से BJP नेता विजय सिंह की मौत या इसके पीछे है कोई और वजह? समझें सारा पेच

Updated on 14-07-2023 01:39 PM
पटना: नियोजित शिक्षकों को बगैर परीक्षा (Bihar Teacher Recruitment) दिए राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर जब से राजनीतिक रंग चढ़ा हंगामा बढ़ गया है। तब से शिक्षकों की मांग पर ग्रहण सा लग गया। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी थी कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज तक किसी भी मुद्दे पर अन्य दलों को हावी नहीं होने देते। और अगर किसी की डिमांड पर विचार करते भी हैं तो मांग उठाने वालों को पूरी तरह निराश कर आंदोलकारी (Patna Police Lathicharge News) के पक्ष में फैसला लेते हैं। ऐसा इसलिए जिससे फायदा उन्हें और उनकी पार्टी को मिले। जब वाम दल और दूसरी तरफ बीजेपी ने नियोजित शिक्षकों के मामले में हाथ डाला तभी यह साफ हो गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अधिकारी के निर्णय के साथ खड़े होंगे।

बीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज तो एक नमूना भर

बहरहाल, नियोजित शिक्षकों की मांग के समर्थन में गांधी मैदान से विधान सभा मार्च के दौरान गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी। जमकर लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। लाठीचार्ज के क्रम में बीजेपी के जिला पदाधिकारी की मौत हो गई। मृतक विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री बताए जा रहे हैं।

घायल होने के बाद बीजेपी नेता को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बीजेपी कार्यकर्ता के मौत की पुष्टि पीएमसीएच के अधीक्षक आईएस ठाकुर ने की। दूसरी ओर प्रशासन के साथ-साथ राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी मौत की पुष्टि की।

क्या कहते हैं एसएसपी?

पटना एसएसपी ने विजय कुमार सिंह ने लाठीचार्ज पर सफाई देते कहा कि प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने लगे। यहां तक कि बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। सुरक्षाकर्मी से हाथापाई करने लगे तो मजबूरन हल्का लाठीचार्ज करने का आदेश देना पड़ा। जहानाबाद के भाजपा नेता विजय कुमार की हत्या के मामले में एसएसपी ने बताया कि छज्जूबाग इलाके में अचेतावस्था में पाए गए थे। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था।

क्या कहा जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने

प्रतिबंधित क्षेत्र में बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे, प्रदर्शन करेंगे तो यह तो होगा ही। सभी को कानून का पालन करना चाहिए। शिक्षक अभ्यर्थियों का राजनीतिक इस्तेमाल बीजेपी कर रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात है कि शिक्षकों ने अविश्वास किया। शिक्षक संघ के नेताओं ने अपने को बीजेपी के प्रदर्शन से अलग किया बल्कि शिक्षकों से हिस्सा न लेने का आह्वान भी किया।

आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने क्या कहा

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि ये भी तो हो सकता है चुनाव में उनका टिकट कटने वाला होगा। टिकट कंफर्म करने के लिए जानबूझकर पिटवाए होंगे। हम नहीं जानते हैं किस सांसद को चोट आई है। बीजेपी के नेता जबरदस्ती प्रशासन को उत्तेजित करेगी तो इस तरह की ही कार्रवाई होगी।

लाठी के दम पर बिहार नहीं चलेगा: अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे ने कहा कि चाचा-भतीजा की लठमार जोड़ी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शांतिपूर्ण मार्च पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आपातकाल की याद दिला दी। चच्चा-भतीजा की जोड़ी ये जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है, अहंकारी और दम्भी सरकार को नहीं चलने दिया था। शांतिपूर्ण मार्च पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसा रही है वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतंत्र में विरोध करना किसी का भी अधिकार है। हालांकि, शिक्षक नियोजन के मसले पर राज्य सरकार की तरफ से जारी हो रहे तुगलकी फरमान किसी लोकतंत्र में विश्वास करने वाली सरकार की भाषा नही हैं। गुरुवार को लाठी चार्ज हुए या फिर शिक्षकों के प्रदर्शन के दिन लाठीचार्ज हुए वह किसी भी लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। यह जानते हुए कि शिक्षकों की मांग जायज है बावजूद सरकार का रवैया भी राजनीति से प्रेरित दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.