चरणदास महंत की शिकायत लेकर भाजपा नेता पहुंचे निर्वाचन आयोग

Updated on 03-04-2024 05:37 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र और विवादित टिप्पणी पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर पदासीन हैं I किन्तु उनके द्वारा स्वयं के पद की गरिमा में विपरीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्दर्भ में हेट-स्पीच (अमर्यादित बयान) देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम-जनमानस को प्रधानमंत्री के विरुद्ध हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने (भड़काने) के उद्देश्य से राजनंदगांव में आम-सभा के दौरान घोर विवादित बयान दिया गया है I

2 अप्रैल को राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित लोक-सभा प्रत्यासी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, “हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “रात-दिन एक करके मोदी को घेरने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।,”

चरण दास महंत द्वारा आम सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध “लाठी पकड़ने” तथा “सिर फोड़ने” जैसे वाक्यांशों के प्रयोग स्पष्तः उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को प्रधानमंत्री और विपक्षियों के विरुद्ध सामूहिक हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं I उनका यह भाषण कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में दिया गया हैं तथा इन प्रत्याशियों द्वारा इसका कोई विरोध अथवा खंडन भी नही किया है जिससे स्पष्ट है कि भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव भी इस अपराध में शामिल हैं I डॉ. महंत आपराधिक बल के द्वारा आगामी लोक-सभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं I

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में चरणदास महंत के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना तथा भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार में रोक लगायी जानी आवश्यक है I

प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव निर्वाचन समिति के संयोजक विजय मिश्रा ,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी निर्वाचन समिति के  सहसंयोजक मोहन पवार एवं ओबीसी मोर्चा के जिला के अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.