युवकों को बचाने के लिए समुद्र में कूदे BJP विधायक, लहरों में फंसे तीन की बचाई जान

Updated on 01-06-2023 06:21 PM
अहमदाबाद: अमरेली जिले की राजुला विधानसभा से बीजेपी के विधायक हीरा सोलंकी की दिलेरी की खूब तारीफ हो रही है। राजुला के पटवा बीच में नहाने गए युवकों के डूबने पर विधायक ने खुद समुद्र में छलांग लगा दी और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके चलते चार में से तीन युवकों की जान बचा ली गई। विधायक हीरा सोलंकी ने एक युवक को नहीं बचा पाने पर दुख व्यक्त किया है। युवकों को बचाने के समुद्र में खुद कूदने के लिए विधायक की दिलेरी की तारीफ हो रही है। विधायक जब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे उसी समय पर हाई टाइड का भी खतरा था, लेकिन विधायक ने जान की परवाह किए बिना युवकों की जान बचाई।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे विधायक
हीरो सोलंकी अमरेली जिले की राजुल विधानसभा से विधायक है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के पटवा गांव के कुछ युवक समुद्र में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान जब युवक समुद्र की लहरों के बीच फंसे तो विधायक मोटरसाइकिल से बीच पर पहुंचे और वहां पर नाव की मदद से युवकों को समुद्र के बीच निकालने की जद्दोजहद शुरू की। समुद्र की लहरों के बीच फंसे युवकों को बचाने के लिए विधायक ने खुद समुद्र में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन की टीम की मदद से तीन युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद विधायक ने चौथे युवक की तलाश के लिए खुद समुद्र की खाक छानी आखिर में जब युवक का शव मिला तो उसे परिवार को सौंपा गया।

विधायक की हिम्मत की तारीफ
समुद्र में युवकों के डूबने की सूचना पर तत्परता दिखाने और उन्हें बचाने के लिए खुद समुद्र में कूदने के लिए विधायक की अमरेली के साथ सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है, हालांकि राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने चौथे युवक को नहीं बचा पाने पर दु:ख भी जताया है। जानकारी के अनुसार विजय गुजरिया, निकुल गुजरिया, जीवन गुजरिया के साथ कल्पेश शियाल नाम के चार युवक समुद्र में नहाने गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन युवकों को बचा लिया गया लेकिन जीवन गुजरिया को जिंदगी नहीं बच पाई।

तीसरी बार बने हैं विधायक
हीरा सोलंकी तीसरी बार विधायक बने हैं। वे पहली बार 2007 में विधायक बने थे। इसके बाद वे 2012 के चुनाव में जीते थे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों में हीरा साेलंकी को कांग्रेस के अंबरीश डेर ने हरा दिया था। 2022 में हीरा साेलंकी ने अंबरीश डेर को हराकर फिर से सीट पर कब्जा किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.