भाजपा विधायक बोले-मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे:फिर सफाई दी- मतलब इस्लामाबाद से था

Updated on 07-09-2026 05:50 PM
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।”

इसके तुरंत बाद शर्मा ने सफाई दी कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद वाले काजी कैंप से था।

बयान को लेकर कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट करने और विधायक के बयान पर कार्रवाई को लेकर जवाब देने की मांग की है।

कहा- पाकिस्तान में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी

करोंद के भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रामेश्वर शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज को हर स्तर पर एकजुट रहना चाहिए।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वहां मटकी फोड़ने के लिए पहले वहां की मटकी फोड़नी पड़ेगी।

हिंदू समाज से जातियों में नहीं बंटने की अपील की

रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज से जातियों में नहीं बंटने की अपील की। उन्होंने जातिगत पहचान से पहले हिंदू और भारतीय होने की पहचान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पित लोगों का सम्मान होना चाहिए और मातृभूमि के प्रति निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है।

कांग्रेस बोली- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?

अब्बास हाफिज ने विधायक की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट पर पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की कोई जगह नहीं मिलती। उन्होंने पूछा कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे थे।

हाफिज ने कहा कि भोपाल के काजी कैंप जैसे इलाके के बारे में सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने की बात करना निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या सरकार इसे सामान्य मानती है और विधायक के बयान पर क्या कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.