भाजपा विधायक बोले- होली के दिन मुस्लिम बाहर न निकलें:राबड़ी ने कहा- हिम्मत है तो PM मोदी देश से मुस्लिमों को भगाकर दिखाएं

Updated on 10-03-2025 02:41 PM

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। विधानसभा में पूरक प्रश्न लिए जा रहे हैं। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा- 'साल में 52 जुमा आता है, जबकि होली एक बार ही आती है। होली के दिन मुस्लिम बाहर न निकलें। अगर उनका दिल बड़ा हो और रंग लग जाने पर बुरा न मानें, तभी बाहर निकलें। रंग बेचने से परहेज नहीं तो रंग लगाने से परहेज क्यों।'

भाजपा विधायक के इस बयान पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा- 'अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो पूरे देश से मुस्लिम को भगाकर दिखाएं। बिहार की जनता यहां से बीजेपी को भगाएगी। भाजपा के लोग संस्कारहीन हैं, मुसलमान लोगों ने किसका क्या बिगाड़ा है।'

तेजप्रताप यादव ने कहा- 'इस देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई हैं। किसी के कहने से कुछ नहीं होता है।'

वहीं राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि 'बीजेपी-RSS के लोग हमेशा से सौहार्द को बिगाड़ते आए हैं। आज भी बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोग इसके बहकावे में नहीं आएंगे। सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाएंगे। इनका काम ही लड़वाना है।'

JDU ने बताया हरिभूषण बचौल की व्यक्तिगत राय

वहीं जदयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- 'जिस तरह से जिनकी त्योहार में आस्था है। उनको वैसे मनाना चाहिए। सब मिल जुलकर त्योहार मनाएंगे। यही ज्यादा अच्छा होगा। अपनी इच्छा के अनुसार लोग धर्म और त्योहार को चुनते हैं। खुशियां मनाते हैं।'

'बकलोल की तरह बात करते हैं बचौल'

राजद MLC सुनील सिंह ने कहा कि, 'होली है, इसमें किसी क्षेत्र में दंगा हो जाए तो ये नई बात नहीं है। बीजेपी आरएसएस की विंग है, और इसका मुख्य काम ही है कि दंगा फैलाने के लिए किस तरह का बयान दिया जाए, ये लोग कमरे में बैठकर तय करते हैं कि आज कौन-सा विधायक क्या बोलेगा। ये जो बीजेपी के विधायक बचौल हैं, वो बकलोल की तरह बात कर रहे हैं।'

वहीं सीएम नीतीश को होली की बधाई देने के सवाल पर सुनील सिंह ने कहा कि 'मैं उन्हें किस बात की बधाई दूं, जिस तरह से वो सदन से लेकर सड़क तक महिलाओं को लेकर बयान देते हैं उसकी। आज वो सांप्रदायिक ताकतों की गोद में जाकर बैठे हैं।'

थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा

लंच ब्रेक के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने थर्ड सप्लीमेंट्री बजट 2024 25 में 1538 करोड़ की मांग और खर्च की मांग की। शिक्षा विभाग की मांग पर चर्चा हो रही है। राजद विधायक साहिन ने मांग में कटौती की मांग की।

विधानसभा में आउटसोर्सिंग में आरक्षण का मुद्दा उछाला गया। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाया गया। विपक्ष ने इसपर चर्चा की मांग की है।

सदन में मंत्री श्रवण कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच तीखी बहस भी हुई।

11,187 करोड़ का है थर्ड सप्लीमेंट्री बजट वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को 11,187 करोड़ का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश किया था। इस बजट में सबसे अधिक 2,293 करोड़ रुपए पीएम आवास योजना में खर्च होंगे। स्टेट स्कीम मद में 4,974 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल और स्कूल के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.