शिवसेना नेता को गोली मारने वाला BJP विधायक गिरफ्तार SIT करेगी जांच

Updated on 03-02-2024 12:03 PM

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए।

दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में BJP विधायक हिरासत में लिया था। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का नाम लिया है, इस लिहाज से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद
कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के संपर्क में है।

31 जनवरी को भी जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचा थे।

उधर, महेश भी अपने लोगों के साथ ठाणे पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच इंस्पेक्टर केबिन में भी विवाद हुआ और BJP विधायक ने महेश पर गोली चला दी।

तीन बार के विधायक हैं गणपत गायकवाड़, CM शिंदे के करीबी हैं महेश
गणपत गायकवाड़ तीन बार से कल्याण ईस्ट सीट से विधायक हैं। पहले दो बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता था। वहीं तीसरी बार वह BJP से विधायक बने। वहीं, महेश गायकवाड़ कल्याण (पूर्व) से शिवसेना का नगरसेवक हैं। उन्हें CM एकनाथ शिंदे का बेहद करीबी माना जाता है।

किसी दिन मुख्यमंत्री के दफ्तर में भी गोली चल सकती है- संजय राउत
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि गणपत गायकवाड़ भाजपा के तीन बार के विधायक हैं। घटना सीएम के गृह जिले (ठाणे) की है। एक विधायक बोलता है कि मुझे मुख्यमंत्री ने गोली चलाने के लिए मजबूर किया। अगर सत्ताधारी पार्टी का विधायक ऐसा बोलता है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। अगर सीएम शिंदे मुख्यमंत्री रहेंगे तो महाराष्ट्र में सिर्फ गुंडों की पैदाइश होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय गुंडों का अड्डा बन गया है, मुझे डर है कि किसी दिन सीएम ऑफिस में भी गोली चलेगी।

डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- अधिकार का दुरुपयोग न हो
उल्हासनगर गोलीकांड पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संविधान ने जो अधिकार उन्हें दिया है, उसका कहीं दुरुपयोग न हो। नियम-कायदे सबके लिए एक जैसे हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा की जाएगी।

वहीं, घटना पर उल्हासनगर DCP सुधाकर पाठारे का कहना है कि गणपत गायकवाड़ को हिरासत में लिया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.