बीजेपी सांसद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने 10 दिन में मांगा जवाब, चुनाव के दौरान छुपाई थी जानकारी

Updated on 08-09-2024 11:03 AM
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस नेता की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सांसद 10 दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करें। कोर्ट ने सांसद को 18 सितंबर तक का समय दिया है। दरअसल, मामला चुनाव शपथ पत्र में जानकारी छुपाने को लेकर है। खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे नरेंद्र पटेल ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी लोकसभा चुनाव के दौरान ज्ञानेश्वर पाटिल ने जानकारी छुपाई थी। शपथ पत्र में उन्होंने बैंक डिफाल्टर होने का जिक्र नहीं किया था।

18 सितंबर को होगी सुनवाई


कांग्रेस उम्मीदवार ने कोर्ट में लगाई अपनी याचिका में कहा था कि चुनाव के समय ज्ञानेश्वर पाटिल ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां छुपा ली थीं। इसी याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा है कि खंडवा से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल 10 दिन में जवाब दें। हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने कहा है कि मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कोर्ट को बताया था कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नॉमिनेशन फॉर्म के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई थी।

नरेन्द्र पटेल ने कहा कि ज्ञानेश्वर पाटिल को सहकारी बैंक के मामले में डिफाल्टर घोषित किया गया था। यह जानकारी शपथ पत्र में अनिवार्य रूप से दर्ज की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस बात की शिकायत के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका फॉर्म निरस्त नहीं किया। फॉर्म निरस्त नहीं होने के कारण ही मामला कोर्ट में पहुंचा है।

बीजेपी को मिली थी खंडवा से जीत


2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने खंडवा लोकसभा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने नरेन्द्र पटेल को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

कौन हैं नरेंद्र पटेल


64 वर्षीय नरेंद्र पटेल का एक लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति करने वाले नरेंद्र पटेल संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल नरेंद्र पटेल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.