'इंडिया' गठबंधन से एक कदम आगे BJP, बिहार में जीत का आधार तैयार करने निकलेगा PM मोदी का 'गारंटी रथ'

Updated on 19-12-2023 12:13 PM
पटना: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में आज चुनावी रणनीति पर बात करेंगे। हालांकि बीजेपी इनसे एक कदम चल रही है। बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने बिहार में 'मोदी की गारंटी रथ' निकालने को अमलीजामा पहना भी दिया। चुनावी 'जंग' की इस मुहिम को राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर के आवास पर अंजाम दिया गया, जहां बिहार के लगभग सभी बीजेपी सांसदों के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा क्षेत्र की जानकारियां भी हासिल कीं। इसके बाद केंद्र सरकार की जनोपयागी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

पीएम मोदी का 'गारंटी रथ'

गत दिनों पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी की ओर से खास कर हिंदी बेल्ट के तीन राज्यों (राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़) में मिली जीत पर विपक्ष ने भी माना था कि बीजेपी का प्रचार तंत्र और बूथ मैनेजमेंट के कारण हार मिली है। बीजेपी अपनी इसी राह पर चल कर बिहार लोकसभा चुनाव में जीत का आधार बनाने की तैयारी कर रही है। बीजेपी जिस स्लोगन के सहारे बिहार में विजय अभियान शुरू करने जा रही है वह है 'मोदी है तो मुमकिन है' और 'मोदी की गारंटी।' इस स्लोगन से राज्य की जनता को रूबरू कराने के लिए प्रदेश बीजेपी को यह जिम्मा दिया गया है कि अतिशीघ्र 'मोदी की गारंटी रथ' का कार्यक्रम बनाए। जिलेवार यात्रा का प्रोग्राम बना कर संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों तक भिजवाएं, ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। 'मोदी की गारंटी रथ' के संचालन के लिए कमिटी बनाएं और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित कराएं।

अमित शाह का लोकसभा चुनाव पर फोकस

इस बैठक में अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर ही फोकस किया। पहले बीजेपी सांसदों से फीडबैक लिया। फिर सांगठनिक तैयारियों का पूरा लेख-जोखा भी हासिल किया। अमित शाह ने इस दौरान मौजूद सांसदों को यह निर्देशित किया कि अभी से ही लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी भी करते जाएं। तभी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में अच्छे परिणाम आएंगे।

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के दौरान सांसद पूरी ताकत के साथ मेहनत करें। इस कार्य को संसद का मौजूदा सत्र खत्म होते ही सांसद अपने अपने क्षेत्रों में शुरू कर दें। ध्यान यह रखे कि इस यात्रा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें और अपनी पहुंच भी सुदूर क्षेत्रों में बढ़ाएं। इस दौरान केंद्र की लाभार्थी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए। इस यात्रा का मूल उद्देश्य या फोकस यह मान लें कि कितना नए लोग जुड़ पाएं। इस यात्रा की सफलता का यह मापदंड इन्हीं लोगों को जोड़ने से संभव होगा।

अमित शाह के निशाने पर बिहार?

महागठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद ही अमित शाह ने बिहार को अपने निशाने पर ले लिया था। यात्रा दर यात्रा की। वैसे अमित शाह का लोकसभा का चुनावी सफर इसी 25 फरवरी को शुरू हुआ। तब अमित शाह ने पश्चिम चंपारण में चुनावी शंखनाद किया था। 2 अप्रैल को अमित शाह नवादा आए थे। तब यह कहा जा रहा था कि बीजेपी इस बार नवादा से स्वयं चुनाव लड़ना चाहती है। यहां से गिरिराज सिंह सांसद भी रहे थे। 2019 में नवादा सीट लोजपा को दे दी गई थी। अब बीजेपी एक बार फिर नवादा जैसी मजबूत सीट से चुनाव लड़ना चाहती है।

इसी साल 29 जून को अमित शाह लखीसराय गए थे। यहां उनके निशाने पर ललन सिंह की सीट मुंगेर है। यहां बीजेपी चुनाव लड़ने का भी मन बना रही है। चौथी बार अमित शाह 16 सितंबर को झंझारपुर आए थे। झंझारपुर लोकसभा से वर्ष 2014 के चुनाव में बीजेपी एक बार जीती थी। तब वीरेंद्र कुमार यहां से सांसद थे। 2019 में यह सीट जदयू को चली गई और यहां से रामप्रीत मंडल चुनाव जीते थे। अब इस सीट को फिर से पाने के लिए झंझारपुर में अमित शाह ने सभा की। अब पांचवी बार अमित शाह 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर आए थे और समाजवादी का 'गढ़' रहा मुजफ्फरपुर में जीत की रणनीति गढ़ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.