'कन्हैया लाल की हत्या के पीछे BJP वाले', चुनाव से ठीक पहले सीएम गहलोत का बड़ा दावा

Updated on 14-11-2023 01:37 PM
जोधपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि पिछले साल उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के पीछे BJP के लोग थे। उन्हें पार्टी के दबाव के चलते घटना से कुछ दिन पहले पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया था। रविवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान ये आरोप लगाए। BJP ने आरोपों से इनकार किया और सांप्रदायिक घटनाएं रोकने में कांग्रेस सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया।

पीएम मोदी पर सीएम गहलोत का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इस घटना को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा था। BJP के राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत ने आरोपों को खारिज करते हुए पूछा कि अगर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, तो उन्हें छोड़ा क्यों गया। अगर उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया था, तो यह राज्य सरकार की कमजोरी है। राज्य सरकार को जानकारी थी और पुलिस को शिकायत भी दी गयी थी, इसके बावजूद इतना जघन्य अपराध होने दिया गया।

एनआईए जांच पर सीएम ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने हत्याकांड की एनआईए से की गई जांच पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपने कदम वापस ले रही है और किसी को नहीं पता कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने हत्या के दो-तीन घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन एनआईए ने उसी रात मामले को अपने हाथ में ले लिया। तब से हमें नहीं पता कि मामले में क्या प्रगति हुई है। अगर यह मामला एसओजी के पास होता, तो कुछ प्रगति हुई होती।

जान बूझकर की गई जांच रफ्तार धीमी- सीएम

अशोक गहलोत ने दावा किया कि जांच की गति जानबूझकर धीमी रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको चुनावी मुद्दा बनाने की बीजेपी की मंशा के चलते जांच की रफ्तार धीमी रखी गई। उन्होंने यह दावा भी किया कि एक ओर कांग्रेस ने इस मामले में पूरी गंभीरता से काम किया, वहीं भाजपा के नेता हैदराबाद में एक सम्मेलन के लिए चले गए थे।

अशोक गहलोत ने कहा कि जिस क्षण घटना घटी, मैं जयपुर में अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर उदयपुर के लिए रवाना हो गया। लेकिन बीजेपी के नेता एक सम्मेलन के लिए हैदराबाद चले गए, जिसमें उनके विपक्ष के नेता भी शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.