BJP का 210 सीटों पर 'जन आशीर्वाद' का प्लान, चित्रकूट से जेपी नड्डा करेंगे 'जंग' का ऐलान

Updated on 02-09-2023 01:30 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए पांच जगहों से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। एमपी में बीजेपी की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ रविवार को चित्रकूट से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस यात्रा का उद्घाटन करेंगे। बीजेपी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पांच 'जन आशीर्वाद' रथों को 3 से 6 सितंबर के बीच निकालेगी। इस दौरान कुल 230 में से 210 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेगी। इनमें, बीजेपी सरकार के 18 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। पहला रथ रविवार 3 सितंबर 2023 को चित्रकूट से जेपी नड्डा के संबोधन के बाद रवाना होगा।

पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चित्रकूट और मंडला से पहला और दूसरा जन आशीर्वाद रथ को रवाना करने का कार्यक्रम था। लेकिन, शुक्रवार को बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इस यात्रा में पार्टी के प्रमुख नेता भी हिस्सा लेने वाले हैं, लिहाजा इस यात्रा की सफलता के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। शुक्रवार को हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा तो हुई मगर सारा जोर जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर था।

नेताओं की दी गई यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी

जन आशीर्वाद यात्राओं की सफलता की जिम्मेदारी भी नेताओं को दी गई है। किस तरह से लोगों को इस यात्रा से जोड़ा जाए इस पर भी मंथन किया गया। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे। इनके अलावा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।


ये है जन आशीर्वाद यात्राओं का शेड्यूल

बीजेपी की ओर से 3 सितंबर से प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राओं का शुभारंभ किया जा रहा है। जन आशीर्वाद यात्राएं पांच जगहों से निकाली जाएंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितंबर, दूसरी इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर को निकाली जाएगी। जबकि तीसरी यात्रा भी नीमच से 4 सितंबर को शुरू होगी।वहीं चौथी यात्रा मंडला से 5 सितंबर को और पांचवीं यात्रा श्योपुर से 6 सितंबर को शुरू होगी।

25 सितंबर तक चलेगी यात्राएं, कवर करेंगे 210 विधानसभा

ये यात्राएं 25 सितंबर तक चलेंगी। इस दौरान करीब 10643 किमी की दूरी बीजेपी के यात्रा रथ पूरी करेंगे। इसके जरिए 210 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता जनता से आगामी चुनावों के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगेंगे। यात्राओं के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए जन आशीर्वाद रथों का प्रयोग किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.