कमलनाथ के गढ़ में 'कमल' खिलाने की तैयारी में बीजेपी, जनआशीर्वाद यात्रा में हुंकार भरेंगी निर्मला और स्मृति

Updated on 12-09-2023 06:16 PM
छिंदवाड़ा: लगता है इस बार भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कमल खिलाने के लिए पूरी तैयारी में है तभी तो यहां बड़े दिग्गज नेताओं को लाकर कमलनाथ की किलाबंदी करने की पटकथा लिखी जा चुकी है। बीजेपी के रणनीतिकारों ने आशीर्वाद यात्रा के बहाने दो बड़ी महिला केंद्रीय मंत्रियों को छिंदवाड़ा में उतरने की तैयारी कर ली है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और फायर ब्रांड नेत्री स्मृति ईरानी आशीर्वाद यात्रा में छिंदवाड़ा पहुंचेगी।

छिंदवाड़ा के चुनावी रण में पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी शंकानाथ का आगाज कर बिगुल फूंक दिया था, वहीं उनके बाद लगातार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छिंदवाड़ा की कमान संभाले हुए हैं ऐसे में आप योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है तो वहीं दो केंद्रीय मंत्रियों को छिंदवाड़ा लाकर भाजपा कमलनाथ की किलेबंदी की तैयारी में है।

जन आशीर्वाद यात्रा में छिंदवाड़ा आएंगे दो केंद्रीय मंत्री

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रदेश के दिग्गज बीजेपीर नेताओं के साथ ही केंद्र की टीम भी मैदान संभाल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में दिग्गज केंद्रीय महिला मंत्री भी छिंदवाड़ा पहुंचकर हुंकार भरेंगी। 14 सितंबर से 16 सितंबर तीन दिनों तक जिले में जन आशीर्वाद यात्रा सभी सातों विधानसभा सीटों में पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि चौरई में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन पहुंचेगी,जहां वे रथसभा को संबोधित करेगी। साथ ही वे परासिया में भी आमसभा को संबोधित करेगी। वहीं फायर ब्रांड नेत्री केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जन आशीर्वाद यात्रा के छिंदवाड़ा में समापन पर पोला ग्राउंड में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।

गिरिराज को दी 7 विधानसभा की मॉनिटरिंग की जवाबदारी

चुनाव से पहले बीजेपी को गुटबाजी का डर सता रहा है पांढुर्ना में जहां घोषित प्रत्याशी को लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं वही सौसर में भी ऐसे ही हालत देखने को मिल रहे हैं इन सब के बीच अब आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जवाबदारी है में आने वाले विधानसभा चुनाव की सातों सीटों पर मॉनिटरिंग करेंगे तथा फ्री हैंड होकर कोई भी निर्णय लेंगे। बता दें कि पिछले दिनों दो बार गिरिराज सिंह छिंदवाड़ा आ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.