राहुल-सोनिया के खिलाफ नए चेहरे उतारने की तैयारी में भाजपा : दक्षिण भारत में पहले होगी कैंडिडेट्स की घोषणा

Updated on 13-02-2024 01:01 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देना शुरू दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि विपक्षी दलों के कद्दावर नेताओं के संभावित चुनाव क्षेत्र के लिए नए चेहरे को उतारने की तैयारी है।

इनमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, कनिमोई, अभिषेक बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे आदि के खिलाफ संभावित 3-3 प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सबसे पहले दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

तेलंगाना में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ पार्टी की महिला मोर्चा की प्रवक्ता नादिमपल्ली यमुना पाठक को मैदान में उतारा जा सकता है। पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीशंत को त्रिवेंद्रम से शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ाया जा सकता है।

प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस
इधर, कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से चुनाव लड़ती आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार पार्टी सोनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है।

प्रियंका गांधी ने आज तक कभी चुनाव नहीं लड़ा है। रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है।

सोनिया पहली बार 1999 के लोकसभा चुनाव में लड़ीं। उन्होंने बेल्लारी (कर्नाटक) और अमेठी (उत्तरप्रदेश) से चुनाव लड़ा और दोनों जगह चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने बेल्लारी की सीट छोड़ दी। 2004 में उन्होंने अमेठी सीट से अपने बेटे राहुल को चुनाव लड़वाया और खुद रायबरेली सीट पर शिफ्ट हो गईं। जहां से वह आज भी सांसद हैं।

स्मृति ईरानी से अमेठी सीट हार गए थे राहुल
राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी सीट से सांसद रहे। 2014 में भाजपा ने उनके खिलाफ स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा। राहुल चुनाव जीत गए, लेकिन उनका वोट प्रतिशत घटकर 47 तक पहुंच गया। वहीं स्मृति ईरानी को करीब 34 प्रतिशत वोट मिले।

स्मृति ईरानी 2019 में दोबारा राहुल के खिलाफ चुनाव में उतरीं। इस बार उन्होंने राहुल को 55120 वोटों से हराकर कांग्रेस की पारंपरिक सीट छीन ली। राहुल 2019 में केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे। वे वहां जीत गए और अभी फिलहाल सांसद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.