झीरम की भूमि को नमन कर बीजेपी निकाले परिवर्तन यात्रा दीपक बैज

Updated on 11-09-2023 03:34 PM

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का और पीसीसी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। सभी नेताओं ने रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से जगदलपुर के लिए उड़ान भरी है। वे जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रवानगी से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत दोनों मंत्रियों ने भाजपा पर निशाना साधा।

इसके साथ ही दीपक बैज ने बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा, भाजपा अगर बस्तर से परिवर्तन यात्रा निकाल रही तोसबसे पहले उन्हें झीरम घाटी जाना चाहिए। वहां की भूमि को नमन कर बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाले।

पीसीसी चीफ दीपक बैज नक्सलवाद के मुद्दे पर ने कहा कि नक्सल बाद के मुद्दे पर भाजपा कन्फ्यूज्ड हैं। भाजपा के बड़े नेता अलग-अलग बयान देते हैं।

बस्तर को लेकर बैज ने कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार ने आदिवासियों को अजायबघर की तरह इस्तेमाल किया. चना नमक और चावल पर सीमित रखा. हमारी सरकार ने उन्हें जल जंगल जमीन का अधिकार दिया। हम गृहमंत्री से पूछेंगे, छत्तीसगढ़ में 15 साल की नाकामी और केंद्र ने जनता को क्या दिया।

छत्तीसगढ़ियावाद और छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर जारी सियासत पर दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अगर बस्तर से परिवर्तन यात्रा निकाल रही तो सबसे पहले उन्हें झीरम घाटी जाना चाहिए। वहां की भूमि को नमन कर बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाले। 15 साल में उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की याद नहीं आई। भाजपा के नेता आज छत्तीसगढ़ महतारी को याद कर रहे हैं। पीएम मोदी से भी छत्तीसगढ़ी में बुलवा रहे हैं। इसी बहाने कम से कम उन्हें छत्तीसगढ़ की याद तो आई।

केंद्र सरकार बस्तर के लोगों के साथ कर रही छलावा : मंत्री मरकाम
मंत्री मोहन मरकाम ने दौरे को लेकर कहा कि कल अमित शाह दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा की हरी झंडी दिखाएंगे। हम अमित शाह से कई सवाल पूछना चाहते हैं. नगरनार स्टील प्लांट को क्यों बेचा जा रहा है ? केंद्र ने बस्तर को क्या दिया ये पूछेंगे। नगरनार स्टील प्लांट एनएमडीसी सरकारी उपक्रम का है इसलिए जमीन दी गई थी। बस्तर के सपनों को ध्वस्त करने का काम कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार बस्तर के लोगों के साथ छलावा कर रही है।

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा ढोंग: मंत्री लखमा
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बीजेपी ने 15 सालों तक बस्तर के लोगों को छला। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा ढोंग है। यात्रा से बीजेपी को कुछ हासिल नहीं वाला, 15 साल में इन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो नहीं लगाई। अब छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.