बलौदाबाजार पहुंची भाजपा की टीम, अमरगुफा में पुजारी से ली जानकारी...

Updated on 17-06-2024 04:50 PM

बलौदाबाजार। भाजपा की 5 सदस्यीय जांच समिति सोमवार को अमरगुफा (गिरौदपुरी) पहुंची। टीम ने मुआयना करने के बाद पुजारी से इस पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद बलौदाबाजार जाकर प्रदर्शन स्थल दशहरा मैदान का निरीक्षण किया और एसपी- कलेक्ट्रेट कार्यालय का जायजा लिया। साथ ही जांच टीम कई विभागीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि, अभी हम अमरगुफा में पहुंचे हैं और यहां दो जयस्तंभ नया गड़ाया गया है। वर्तमान पुजारी ने बताया कि, राजगुरु के परिवार वाले आके 20 तारीख को पाल गड़ायेगे। यह समाज को बदनाम करने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश है और इसमें उपद्रवी तत्वों का हाथ है। हम डिटेल जांच कर लेंगे तो स्पष्ट रूप से सभी को बताएंगे। कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि, मेन मुद्दा कांग्रेसियों का है समाज को बदनाम करने के लिए उनका षड्यंत्र है। 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था, गाड़ी की व्यवस्था और मंच पर कौन बैठा है ये दिखाई दे रहा है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव क्या सतनामी हैं और उसके साथ कौन- कौन है। यह भी हम दिखाएंगे। समाज के साथ बैठकर हम चर्चा करेंगे।



उल्लेखनीय है कि, 10 जून को प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट, एसपी बिल्डिंग में आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के ज्यादातर दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। इसमें 12 साल पुराने रोजनामचा के साथ बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री संबंधित दस्तावेज के साथ पुलिस सेटअप के  रिकॉर्ड शामिल हैं। बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के ज्यादातर हिस्से में आग लग गई थी। आगजनी की घटना में सबसे ज्यादा नुकसान  रिकॉर्ड रूम का हुआ है। रिकार्ड रूम में रखे सात थाना क्षेत्र के साथ चार पुलिस चौकी के रोजनामचा 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय में रखे अपराधियों के सारे रिकॉर्ड आग से जलकर खाक हो गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.