'वसुंधरा के बिना BJP का राजस्थान में नहीं चलेगा काम', पायलट-गहलोत पर क्या बोले सत्यपाल मलिक

Updated on 19-06-2023 07:31 PM
जयपुर: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) लगातार अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहने लगे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) कद्दावर नेता हैं। वसुंधरा का राजस्थान में काफी वर्चस्व है, ऐसी स्थिति में उनके बिना बीजेपी का राजस्थान में काम नहीं चलेगा। ये बात बीजेपी जानती है बावजूद इसके पार्टी राजे को आगे नहीं लाएगी। यही नहीं उन्होंने बीजेपी पर कई वार किए। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस पर भी हमले करते हुए कई बड़े सवाल खड़े किए हैं।

जाट मुख्यमंत्री नहीं बनने को लेकर उठाया सवाल

सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब तक जाट को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया? ये स्थिति तब है जब वर्तमान में जाट समाज के 38 विधायक हैं। हालांकि, हमेशा जाट समाज को मुख्यमंत्री पद से दूर रखा गया है। इस दौरान मीडिया ने मालिक से रामनारायण डूडी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में सत्यपाल मलिक ने कहा कि जाट मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, इसके लिए जाट नेता खुद ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि रामनिवास मिर्धा चुनाव में केवल 2 वोट से हारे थे और 4 लोगों ने क्रॉस वोटिंग किया था। उन्होंने कहा कि ये लोग खुद ही गड़बड़ी करते हैं, इसलिए जाट मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है।

MSP मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमएसपी मुद्दे को लेकर सरकार इसका हल नहीं निकालना चाहती। सरकार की नीयत नहीं है कि इस मुद्दे का हल निकले। हरियाणा-पंजाब में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र इस मुद्दे को क्लियर नहीं कर रही। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एमएसपी मुद्दे को क्लियर करने में अडानी ग्रुप को नुकसान पहुंचेगा। इस कारण केंद्र सरकार एमएसपी मुद्दे का हल नहीं निकालना चाहती हैं।

किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे मलिक

मीडिया में बातचीत के दौरान पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने साफ किया। वे किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, अच्छे उम्मीदवार को समर्थन देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई उनकी व्यक्तिगत लड़ाई है। उस पर बोलना ठीक नहीं है। दोनों नेताओं को विवाद निपटाने के लिए सुलह कर लेनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.