अनियमिताओं को लेकर भाजपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated on
22-06-2023 10:34 PM
रायगढ़ । किरोड़ीमल नगर पंचायत में व्याप्त अनिमियताओं को लेकर भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। दरअसल किरोड़ीमलनगर में स्वच्छता मे कमी, जल आपूर्ति में लापरवाही, पीएम आवास में भेदभाव, सार्वजानिक शौचालयों की मांग, बंद पड़े हुए सार्वजनिक आरो फ़िल्टर को सुधरने तथा पूरे भीषण गर्मी में किसी भी वार्डो में वाटर कूलर नहीं लगाना आदि अनेक मांगो को लेकर भाजपा मंडल जिला और नगर भाजपा सदस्यों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया और समय अवधि के साथ ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन मे कहा गया कि 15 दिवस की समयावधि में समस्या दूर किया जाए अन्यथा पार्टी द्वारा नगर से लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जबाबदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। साथ ही विद्युत आपूर्ति के संबद्ध में भी विद्युत विभाग के एई का घोर गर्मी मे दिन में सात-आठ घंटे की कटौती को तत्काल सुधारने और अन्य समस्याओं हेतु घेराव किया गया गया। वहीं 48 घण्टे की समयावधि में समस्या दूर करने का आश्वासन एई द्वारा दिया गया। आज के प्रदर्शन मे भाजपा मंडल जिला और नगर भाजपा सदस्यों ने भाग लिया आम जनता को विद्युत आपूर्ति जल आपूर्ति में राहत दिलवाने के संकल्प को आगे पुनः प्रयास करने का विचार किया गया।
प्रदर्शन मे जिला भाजपा से सनत नायक, गोपाल सिंह, बेबी ठाकुर, पश्चिम मण्डल से लोचन पटेल, अजय अग्रवाल, मोतीसिंह चंद्रा, शकुंतला विश्वकर्मा, लखन साहूं, गजेंद्र यादव, नगर पार्षद अमित सिदार, नंदकुमार, सविता, अमरनाथ, विमला, अजय राय, प्रेमलता साहु, नगर भाजपा से राजकिशोर सिंह, शैलेश सिंह, अभिषेक गुप्ता, दीपक मौर्य, कमलेश, प्रतीक राणा, लिकेश साहू, अमन, मुरारी शर्मा आदि अनेक सदस्यों ने उक्त धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्ज की।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…