एमपी में BJP के 66 'गढ़', जिन्हें तोड़ने के लिए कांग्रेस का दिग्विजय सिंह पर दांव

Updated on 16-08-2023 02:44 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ महीनों का ही समय बचा है। इधर एमपी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राज्य का दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को बीजेपी के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली 66 विधानसभा सीटों का प्रभार सौंपा है। दिग्विजय सिंह पर इन सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाने की भी जिम्मेदारी होगी। इन 66 सीटो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट बुधनी और कई मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

दिग्विजय की रणनीति में ये प्लान शामिल

सूत्रों ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी आशंकाओं और शिकायतों को सुनकर बातचीत की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिग्विजय सिंह की रणनीति में जनता तक पहुंच बढ़ाना, समाज के सभी वर्गों के साथ बातचीत करना, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना, स्थानीय जरूरत के अनुसार जरूरी समायोजन करना और बीजेपी के खिलाफ सकारात्मक रहना चुनाव लड़ना शामिल है। बता दें, दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।


66 सीटों में शिवराज के कई मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्र

दिग्विजय के जिम्मे वाली इन 66 सीटों में से वर्तमान में यशोधरा राजे सिंधिया, जिनके पास शिवपुरी, गोपाल भार्गव (रेहटी सीट), भूपेंद्र सिंह (खुरी) और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जैसे मंत्री हैं। इस सूची में मुंगावली, शिवपुरी, गुना, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, अशोकनगर, सागर, जबलपुर कैंट, खंडवा, सांची और अन्य शामिल हैं।

गुर्जर वोट को साधने के लिए निकलेंगे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह अपनी चुनावी रणनीति के तहत आज से बैरसिया विधानसभा में धार्मिक पैदल परिक्रमा करेंगे। दिग्विजय, गुर्जर समाज के प्रथम पूज्य भगवान देवनारायण की परिक्रमा करेंगे। बैरसिया विधानसभा के गांव देव बरखेड़ी में गुर्जर समाज के भगवान देवनारायण का प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। दिग्विजय सिंह की यह पैदल परिक्रमा आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी। इस दौरान वे अपने सहयोगियों के साथ 11 किलोमीटर पैदल चलेंगे। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश की करीब 12 विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज निर्णायक स्थिति में रहता है। दिग्विजय सिंह की इसी पर नजर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.