उत्‍तर प्रदेश में BJP की लिस्‍ट तैयार है, बदल दिए जाएंगे 15% मंडल और बूथ अध्यक्ष

Updated on 24-10-2023 12:57 PM
लखनऊ: बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मंडल और बूथ अध्यक्षों में बदलाव की भी तैयारी कर ली है। जिलों से मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों के साथ सेक्टर अध्यक्षों और उनकी टीम का फीडबैक मंगवाया गया है। इसके बाद फीडबैक के आधार पर बदलाव की लिस्ट तैयार कर ली गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल की मंजूरी से कई बूथ, मंडलों और सेक्टरों में अध्यक्ष, महामंत्री से लेकर अन्य पदाधिकारियों में बदलाव कर दिया जाएगा।

चुनाव से पहले यह बदलाव करने के पीछे बीजेपी की मंशा संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की है। बीजेपी ने हाल ही में बूथ सशक्तीकरण अभियान के जरिए बूथ, सेक्टर और मंडलों की रिपोर्ट मंगवाई थी। इसमें यह देखा गया था कि बूथ से लेकर मंडलों की टीम पूरी है या नहीं। बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर 98 जिले, 1918 मंडल, 27 हजार सेक्टर और 1.62 लाख बूथ हैं। पार्टी ने पिछले महीने जिलाध्यक्षों में बदलाव किया था। बीजेपी के संगठनात्मक 98 जिलों में 69 जिलों में नए महानगर और जिला अध्यक्ष बनाए गए थे। इनमें सिर्फ 29 जिला और महानगर अध्यक्षों को नहीं बदला गया था। यह बदलाव भी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर किए गए थे। बीती जुलाई में सभी 98 जिलों में प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। इन सभी ने दो से तीन दिन जिलों में गुजार कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट में पर्यवेक्षकों ने स्थानीय विधायकों, सांसदों के साथ पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों से भी बात की थी। अब मंडल स्तर की रिपोर्ट के बाद 1918 मंडलों में से करीब 200 मंडल अध्यक्ष बदले जाएंगे। कुछ स्थानों में मंडल की टीम में भी बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा 27 हजार सेक्टरों में भी दस फीसदी सेक्टर अध्यक्ष और महामंत्री भी बदल दिए जाएंगे।

कमजोर बूथों पर भी होगा बदलाव


बीजेपी को बूथ सशक्तीकरण अभियान के दौरान मिली रिपोर्ट के मुताबिक 1.62 लाख बूथों में से करीब 22 हजार बूथ ऐसे थे, जो कमजोर माने जा रहे थे। इन्हें बी और सी श्रेणी का बूथ माना गया था। इनमें से कुछ में बदलाव किया जा रहा है। करीब 15% बूथों पर टीम ही पूरी नहीं थी। कहीं अध्यक्ष पुराने थे या काम नहीं कर रहे थे तो कहीं पर 16 सदस्यीय टीम ही पूरी नहीं थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कहते हैं कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही बदलाव किया जा रहा है। संगठन महामंत्री की सहमति के बाद यह पूरी सूची तैयार कर ली गई है। वह कहते हैं कि दरअसल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत समझी जा रही थी। बूथ कार्यकर्ता ही चुनाव के वक्त वोटर को लाने और समझाने का काम करता है। इस सूची को इस महीने के आखिर तक जारी करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी बदल सकते हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप सरकार में मं‌त्री बनाए जा चुके हैं। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी एमएलसी हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पद पर मोर्चे के ही एक महामंत्री को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं युवा मोर्चा के लिए नए नामों पर विचार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.