विस चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी:85 वार्डों में फिजिकल वैरिफिकेशन पूरा हाेते ही, भाजपा निष्क्रिय पदाधिकारियाें काे बाहर करेगी

Updated on 26-12-2022 05:35 PM

विधानसभा चुनाव में अब सालभर से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में भाजपा ने निष्क्रिय पदाधिकारियाें काे हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआत बूथ व मंडल स्तर के निष्क्रिय पदाधिकारियाें काे हटाने के साथ की जाएगी। फिर नगर के निष्क्रिय पदाधिकारियाें काे हटाया जाएगा। हालांकि संगठन एक बार सभी काे माैखिक चेतावनी जरूर दे रहा है, ताकि ऐसी नाैबत नहीं आए। यही वजह है कि संगठन ने तय किया है कि नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पहले सभी 85 वार्डाें का फिजिकल वैरिफिकेशन पूरा हाेगा।

फिलहाल 40 वार्डाें में बैठकें हाे चुकी हैं। इन बैठकाें में वार्ड में रहने वाले नगर, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हाे रहे हैं। बैठक में माैके पर ही मंडल, वार्ड व बूथ स्तर के पदाधिकारी से पूछा जा रहा है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर संगठन की मजबूती के लिए उन्हाेंने क्या किया है? किस पदाधिकारी ने कितने नाम जाेड़े? कितने सत्यापन करवाए? बूथ सशक्तिकरण काे लेकर अब तक क्या काम किया है? पार्टी इसी दाैरान निष्क्रिय, अनुपस्थित रहने वाले तथा जिनकी शिकायतें आ रही हैं, ऐसे पदाधिकारियाें की सूची बना रही है। इन बैठकाें में खास ताैर पर बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं बीएलए (त्रिदेव) सहित वार्ड में निवासरत नगर एवं मंडल के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हाे रहे हैं।

प्रदेश संगठन का टारगेट पूरा करने पर फाेकस

दरअसल प्रदेश भाजपा संगठन ने हर बूथ पर 51 फीसदी वाेट शेयर का लक्ष्य दिया है। यानी विधानसभा चुनाव के दाैरान पार्टी काे हर बूथ पर कम से कम 51 फीसदी वाेट मिलना चाहिए। ऐसे में पहला काम मतदाता सूची में नए नाम जाेड़ने, जिनकी मृत्यु हाे गई या शहर छाेड़कर चले गए, ऐसे नाम हटाने सहित अन्य बिंदुओं पर फाेकस किया जा रहा है। इतना ही नहीं पार्टी विधानसभा एक, पांच तथा ग्रामीण में राऊ व देपालपुर में किसी भी स्थिति में रिस्क नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि सख्ती शुरू कर दी गई है। नगर अध्यक्ष गाैरव रणदिवे का कहना है कि जाे भी अच्छा काम कर रहा है, हम उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं, जाे निष्क्रिय हैं, उनसे बैठक में सवाल पूछ रहे हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश साेनकर के अनुसार लगातार दाे या तीन बैठकाें में अनुपस्थित पदाधिकारी से निश्चित जवाब मांगा जा रहा है, ताकि जाे अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें जाेड़ा जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.