मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

Updated on 07-07-2025 02:53 PM
मैनपाट। छत्तीसगढ़ के खूबसूरत हिल स्टेशन मैनपाट (कमलेश्वरपुर) में सोमवार से भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 54 विधायक और 10 सांसद इस शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इसके जरिए सत्ता और संगठन के समन्वय, विचारधारा और जनसंपर्क के रणनीतिक पाठ सिखाए जाएंगे।

पूरा मंत्रिमंडल मैनपाट में, यहीं से होंगे फैसले
इस तीन दिवसीय शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरे मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों की मौजूदगी मैनपाट में ही रहेगी। यानी राज्य सरकार के महत्वपूर्ण फैसले भी यहीं से लिए जाएंगे। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, संगठन की कमान संभाल रहे अजय जामवाल, पवन साय जैसे नेता एक दिन पहले ही शिविर स्थल पर पहुंच गए थे और तैयारियों की समीक्षा की।
सात महीने की देरी से हो रहा शिविर

आमतौर पर भाजपा निर्वाचन के तुरंत बाद प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती है, लेकिन इस बार विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों की व्यस्तता के कारण इसमें लगभग सात महीने की देरी हुई। अब इसे राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने वाला शिविर माना जा रहा है।

सियासत मैनपाट से होगी संचालित

तीन दिन तक प्रदेश की पूरी राजनीति का केंद्र मैनपाट रहने वाला है। यह शिविर भाजपा के लिए संगठन की धार तेज करने, विधायकों-सांसदों के बीच संवाद बढ़ाने, और सरकार-संगठन की साझा प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने का बड़ा मंच है।

चिंतन और रणनीति से भरा यह शिविर आने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के साथ 2029 की तैयारी का बिगुल भी माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.