भाजपा की जीत से विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी : भावना

Updated on 08-04-2024 06:45 PM

कवर्धा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों एवं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। भावना बोहरा ने सोमवार को राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में कुकदुर मंडल अंतर्गत ग्राम ताईतिरनी, महिडबरा, बदना, कांदाबानी एवं दमगढ़ में जनसंपर्क किया और मोदी की गारंटी एवं विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर जनता से जनसंपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया साथ ही कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादे करती है उसे पूरा करने के लिए समर्पित भी रहती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिनों के भीतर जिस निरंतरता एवं तत्परता से जनहित के निर्णय लिए गए हैं उसे हर कोई जनता है। महतारी वंदन योजना, आवास योजना, किसानों का दो वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी जैसे अपने वादों को पूरा किया गया यही है मोदी की गारंटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी किये गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता भलीभांति जानती है, 500 वर्षों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पाण्डेय ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई विकास कार्य किये हैं इसलिए पार्टी ने उनपर विश्वास कर पुनः प्रत्याशी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। हम सभी कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं और पूरी कर्मठता से लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड जीत दिलाने के लिए संकल्पित भी है। भाजपा का प्रमुख उद्देश और लक्ष्य सबका-साथ,सबका विकास का है, इसी लक्ष्य व उद्देश को लेकर हम जनता के बीच जा रहें हैं और जनसंपर्क के दौरान जनता से हमें अपार समर्थन भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति के लिए किये गए जनहित कार्यों से आज उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि जैसे सैकड़ों योजनाओं ने आज उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से समृद्ध बनाने का कार्य किया है इसलिए जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों के साथ जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह व जोश चरम पर हैं। घर-घर जाकर जनता को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए कार्यकर्ता साथी भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा कर रहें हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई विषय ही नहीं है इसलिए वो जनता को बरगलाने का काम कर रहें हैं और बौखलाहट में अमर्यादित बयान  दे रहें हैं। विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के शासन में जो बदहाली और अराजकता छत्तीसगढ़ ने देखी है उसका परिणाम 2023 के चुनावों में जनता ने अपने मतदान से दिखा दिया है और जनता फिर से लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर लिया है। आज मोदी की गारंटी और विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में हम विकसित भारत से विकसित छत्तीसगढ़ के पथ पर अग्रसर हैं और जनता भी इस विकास यात्रा में भाजपा के साथ है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा में होने वाले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और  4 जून को हम प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य को जरुर प्राप्त करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.